IPL 2024 Robin Minz: आईपीएल 2024 में इस बार पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज खेलते हुए दिखाई देंगे। रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। रॉबिन के पिता एयरपोर्ट से आए दिन हजारों लोगों को गुजरते हुए देखते हैं। वहीं रॉबिन मिंज के पिता का एक सपना है कि उनका बेटा टीम इंडिया के हिस्से के रूप में एयरपोर्ट के दरवाजे से गुजरे। दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन में रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। अब रॉबिन आईपीएल में खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बनने वाले हैं।
रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। जिसके बाद रॉबिन काफी सुर्खियों में आ गए थे। अब उनके परिवार के साथ-साथ हर कोई रॉबिन को आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखना चाहता है। रॉबिन के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज अभी भी जमीन से जुड़े हुए हैं और पूरी ईमानदारी से रांची एयरपोर्ट पर अपनी सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रॉबिन के पिता का मानना है कि मैं तब तक काम करने में विश्वास करता हूं जब तक मैं स्वस्थ हूं। रांची हवाई अड्डे पर फ्रांसिस जेवियर यात्रियों की आईडी चेक करते हैं और हवाईअड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
अपना सपना बेटे रॉबिन में देख रहे फ्रांसिस जेवियर
रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बचपन में उनको भी खेलने का काफी शौक था और उन्होंने हॉकी, फुटबॉल जैसे खेल खेले है। इस दौरान उनको एक खेल अकादमी से भी बुलावा आया था लेकिन उस समय संसाधनो की कमी के चलते वे आगे खेल नहीं पाए। अब फ्रांसिस जेवियर अपने बेटे रॉबिन मिंज के सपने को पूरा होते हुए देखना चाहते हैं और अपने बेटे के सपने में नया जुनून ढूंढ रहे हैं।
रॉबिन मिंज के पिता को यकीन था कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में अगर कोई भी टीम रॉबिन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाती तो बाद में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स रॉबिन को जरूर चुनती। एमएस धोनी रॉबिन मिंज के आइडियल हैं और रॉबिन ने बचपन से धोनी को खेलते हुए देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने दर्द की शिकायत पर छोड़ी रणजी ट्रॉफी, NCA ने बताया फिट; आईपीएल खेलने पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Schedule: चेन्नई में 22 मार्च को होगी ओपनिंग सेरेमनी! कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह खेलना चाहते थे रांची टेस्ट, फिर क्यों दिया मैनेजमेंट ने आराम?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines