IPL 2024: आईपीएल 2024 में 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते ऋषभ पंत की टीम ने गुजरात को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को महज 89 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।
दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव और मुकेश कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। वहीं मैच के दौरान कुलदीप यादव का थोड़ा गुस्सा देखने को मिला। इसके बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कुलदीप को मजाकिया अंदाज में शांत कराया। इस दौरान पंत की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।
मुकेश कुमार पर भड़के कुलदीप
दरअसल मैच के दौरान जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे तब नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद मुकेश ने कुलदीप की तरफ काफी तेज थ्रो किया। जिस पर कुलदीप गुस्सा हो गए और मुकेश को कहने लगे कि पागल-वागल है क्या। इस पर कप्तान पंत को कहते हुए सुना गया कि गुस्सा नहीं-गुस्सा नहीं। पंत की ये आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली को मिली सीजन की दूसरी जीत
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस 17.3 ओवर में महज 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस सीजन का ये सबसे कम स्कोर रहा है। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली। गुजरात के 8 बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थे।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा ईशांत शर्मा ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। जिसके बाद दिल्ली ने मैच को 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर्स को कर रहा खत्म? टीम इंडिया पर पड़ रहा प्रभाव
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘पिच से कोई लेना-देना नहीं…’, करारी हार के बाद शुभमन गिल ने लिया इन दो खिलाड़ियों का नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, जानें अब कैसे करेगी क्वालिफाई
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
11 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
36 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
36 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines