IPL 2024 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। कार एक्सीडेंट के बाद पंत ने करीब 14 महीने के बाद आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी की है। पिछले दो मैचों में पंत ने ठीकठाक पारी जरुर खेली लेकिन वो ज्यादा समय क्रीज पर नहीं बिता पाए थे। वहीं सीएसके के खिलाफ तीसरे मैच में पंत शानदार लय में दिखाई दिए। अपनी तूफानी पारी से पंत ने अब इन तीन विकेटकीपर्स की टेंशन को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इसके अलावा पंत अब टी20 विश्व कप 2024 से भी इन विकेटकीपर्स का पत्ता काट सकते हैं।
पंत की एक पारी से खतरे में इन 3 विकेटकीपर्स की जगह
1. ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की आईपीएल 2024 में शुरुआती कुछ खास नहीं रही। पहले ही मैच में ईशान किशन शून्य पर आउट हुए थे हालांकि दूसरे मैच में किशन ने तूफानी पारी खेली थी। इसके ईशान किशन बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर है। ऐसे में अगर ऋषभ पंत का ये तूफानी अंदाज पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिलता है तो टी20 विश्व कप 2024 के लिए ईशान किशन का टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है।
2. ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। सीरीज में ध्रुव का प्रदर्शन भी काफी शानदार था। लेकिन आईपीएल 2024 में ध्रुव अभी तक अच्छी लय में दिखाई नहीं दिए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के लिए ध्रुव जुरेल भी विकेटकीपर के रूप में ऑप्शन हो सकते हैं लेकिन अगर ध्रुव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा तो उनके लिए भी टेंशन बढ़ सकती है।
3. संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2024 में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। संजू सैमसन की नजरें भी अब आगामी टी20 विश्व कप पर हैं। बीसीसीआई सेलेक्टर्स की पसंद संजू सैमसन भी हो सकते हैं लेकिन जब तक ऋषभ पंत शानदार पारी खेलते रहेंगे तो उससे संजू सैमसन भी मुश्किल में नजर आएंगे। हो सकता है टी20 विश्व कप के लिए सेलेक्टर्स संजू और पंत दोनों को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल करे।
ये भी पढ़ें:- MI Vs RR: मुकाबले से पहले फैंस ने बढ़ाई हार्दिक की टेंशन, अपने ही घर में पड़ जाएंगे अकेले
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच BCCI का बड़ा ऐलान, अचानक सभी फ्रेंचाइजी के मालिकों को बुलाया
ये भी पढ़ें:- MI vs RR: मुंबई इंडियंस के ये हैं 4 प्रमुख हथियार, संजू सैमसन की टीम को देंगे कड़ी चुनौती
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines