IPL 2024 Rishabh Pant Video: आईपीएल 2024 में 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने 4 रनों से जीत लिया था। इस मैच में ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेली। पंत ने इस मैच में गुजरात के गेंदबाजों जमकर पिटाई की थी। खासकर आखिरी ओवर में जिस तरह से पंत ने मोहित शर्मा के ओवर को महंगा ओवर बनाया उससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा।
पंत के छक्के से घायल हुआ था कैमरामैन
दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान गुजरात की तरफ से पारी का आखिरी ओवर मोहित शर्मा ने किया था। इस ओवर में पंत ने मोहित की जमकर कुटाई की थी। मोहित ने इस ओवर में 31 रन खर्च किए थे। इस ओवर में पंत ने तीन लगातार छक्के जड़े थे। वहीं पंत के एक छक्के से कैमरामैन घायल हो गया था। जिसके बाद पंत को इसका एहसासा हुआ और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने मैच के बाद कैमरामैन के लिए खास वीडियो साझा करते हुए माफी मांगी।
पंत ने खेली थी तूफानी पारी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने 43 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 5 चौके और 8 शानदार छक्के जड़े थे। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 204 का रहा है। ये पंत का आईपीएल 2024 तीसरा अर्धशतक था। वहीं अब पंत ऑरेंज कैप की रेस में भी आ गए हैं। अब आईपीएल 2024 में पंत के 9 मैचों में 342 रन हो गए हैं। इस सीजन पंत के बल्ले से 27 चौके और 21 छक्के निकले हैं।
प्वाइंट्स टेबल में हुआ फायदा
गुजरात टाइटंस को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा मिला है। दिल्ली की ये 9 मैचों में चौथी जीत है। इसके अलावा पंत की टीम 5 मैच हार चुकी है। अब प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरा पाकिस्तानी दिग्गज, फैंस से की रिक्वेस्ट
ये भी पढ़ें:- SRH vs RCB Preview: हैदराबाद का खेल खराब कर सकती बेंगलुरु, जानें प्लेइंग 11 समेत अन्य जानकारी
ये भी पढ़ें:- DC vs GT: गिरूंगा, पर छोडूंगा नहीं…ऋषभ पंत के छक्के से ज्यादा चौके के चर्चे, Acrobatic Batting ने भरा रोमांच
संबंधित खबरें
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
41 mins agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
1 hr agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
2 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
3 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
4 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
5 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines