Rishabh Pant Review Controversy: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी संजीवनी की तरह रहा है। दिल्ली ने इस मैच में लखनऊ को हराकर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली है। लेकिन इस जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ने लगी है। इस मैच के दौरान पंत और अंपायर के बीच हुआ रिव्यू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंत की बेवजह बहस के कारण बीसीसीआई से कप्तान पर जुर्माना लगाने की मांग भी उठने लगी है। इससे आईपीएल के बीच पंत को खतरनाक अंजाम भुगतना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ में अभी भी कैसे हो सकती है RCB की एंट्री, समझें ये खास समीकरण
किसने की पंत पर जुर्माना लगाने की मांग
पंत और अंपायर के बीच रिव्यू को लेकर यह विवाद 3-4 मिनट तक चलता रहा। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट भड़क उठे हैं। उन्होंने पंत के इस रवैये पर ना सिर्फ सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बीसीसीआई से उन पर जुर्माना लगाने की भी मांग कर दी है। गिलक्रिस्ट ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि अगर कप्तान को अंपायर से कुछ शिकायत करनी है, तो बेझिझक करे। इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इतना अधिक समय नहीं लेना चाहिए। पंत और अंपायर के बीच जो बहस हो रही थी, वह कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन फिर भी पंत 3-4 मिनट तक अंपायर से उलझते रहे। अगर कोई खिलाड़ी इस तरह बातचीत को लंबा खींचता है, तो उन पर जुर्माना लगना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- MI के साथ-साथ टीम इंडिया को भी लगा झटका! ‘चोटिल हो चुका है कप्तान… फिर भी खेल रहा है’, दिग्गज खिलाड़ी का दावा
क्या है पूरा मामला
एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस मैच में मुझे देखने को मिला कि अंपायर्स को खेल अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्या ऋषभ पंत ने वाइड बॉल के लिए रिव्यू किया था या फिर नहीं, यह सिर्फ एक गलतफहमी थी। इसके बाद भी पंत वहीं खड़े रहे और इस छोटी सी बात को बढ़ावा देते रहे, यह सरासर गलत था। अंपायर को इस स्थिति को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए और खेल को तुरंत शुरू कराना चाहिए था, लेकिन अगर फिर भी कप्तान या फिर कोई खिलाड़ी लंबे समय तक बहस कर रहा है, तो उन पर जुर्माना भी लगाना चाहिए। बता दें कि ऋषभ पंत के रिव्यू विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। रिप्ले में साफ तौर पर देखा गया कि पंत ने अपने हाथ से ‘टी’ बनाकर रिव्यू की मांग की है, लेकिन फिर भी बाद में वह अंपायर से उलझ पड़े की उन्होंने रिव्यू नहीं मांगी थी। इस मामले में पंत पर क्या कुछ एक्शन होगा, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: लखनऊ की हार से RCB की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली ने एक तीर से किए दो शिकार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
31 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines