IPL 2024 Rishabh Pant Health Update: आईपीएल 2024 में सभी की नजरें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी है। वहीं अब ऋषभ पंत की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें, ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर थे लगभग एक साल से भी ज्यादा तक पंत ने क्रिकेट नहीं खेला था। ऐसे में अब ऋषभ पंत को क्रिकेट मैदान पर देखने के लिए हर कोई बेताब है। चोट क चलते पंत पहले ही कई बड़े-बड़े टूर्नामेंट्स को मिस कर चुके हैं जिसके बाद अब फैंस नहीं चाहते हैं कि पंत आईपीएल 2024 को भी मिस करे।
पंत को NCA से नहीं मिली फिटनेस की मंजूरी
सर्जरी के बाद से ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं अपनी फिटनेस को हासिल करने के लिए पंत खूब मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। वहीं दिल्ली का कैपिटल्स अपने आईपीएल 2024 अभियान का आगाज 23 मार्च से करेगी। लेकिन अभी तक नेशनल क्रिकेट अकादमी ने ऋषभ पंत को फिट घोषित नहीं किया है। जिसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ने लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल क्रिकेट अकादमी से अभी तक ऋषभ पंत को फिटनेस मंजूरी नहीं मिल पाई है। एनसीए अधिकारियों का मानना है कि पंत अभी तक मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। इससे चलते ही पंत को अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास कैंप में शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के सामने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अगर ऋषभ पंत को एनसीए की तरफ से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिलता है तो बीसीसीआई से दिल्ली कैपिटल्स पंत को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल करने का अनुरोध कर सकती है।
आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स साफ कर चुकी है कि सीजन-17 में ऋषभ पंत ही टीम के कप्तान रहेंगे। हालांकि इस दौरान पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बल्कि बल्लेबाज के तौर पर पंत टीम में मौजूद रहेंगे। बता दें, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2023 के दौरान डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: भारत के पूर्व दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस बार कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी
ये भी पढ़ें:- Watch Video: जीत के बाद कोच और कप्तान ने कही दिल की बात, BCCI ने जारी किया वीडियो
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma Reaction: BCCI के ‘इंसेंटिव स्कीम’ पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
6 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines