Rinku Singh Virat Kohli: कहते हैं किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो एक न एक दिन वो मिलती जरूर है। शाहरुख खान का ये मशहूर डायलॉग उन्हीं की टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह पर फिट बैठा है। रिंकू सिंह कुछ दिन पहले विराट कोहली से बल्ला लेने की जिद कर रहे थे। आखिरकार उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई है। रिंकू को विराट की तरफ से नया बैट मिल गया है।
केकेआर ने शेयर किया वीडियो
आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रिंकू को नए बल्ले के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक शख्स रिंकू से पूछता है- रिंकू भाई बैट मिला क्या? इस पर रिंकू जवाब देते हुए अपने हाथ में नया बैट दिखाते हैं। वे काफी खुश भी नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर कर केकेआर ने लिखा- मिल गया बैट रिंकू को…विराट भाई थैंक्यू।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: दो वर्ल्ड कप दिला चुके दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल बाहर
स्पिनर्स के खिलाफ खेलते हुए टूटा बल्ला
आपको बता दें कि पिछले दिनों रिंकू सिंह और विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें रिंकू विराट कोहली को ये बताते नजर आ रहे थे कि उनके द्वारा दिया गया बल्ला टूट गया है। विराट पूछते हैं कैसे, तो रिंकू बताते हैं कि स्पिनर्स के खिलाफ खेलते हुए ऐसा हुआ। इसके बाद विराट कहते हैं कोई बात नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं चाहिए।
ये भी पढ़ें: बहुत फनी है…ऋषभ पंत ने एक मीम से साधे कई निशाने, शेयर किया वीडियो
आपकी कसम खा रहा हूं…
रिंकू इसके बाद कुछ बैट चेक करते नजर आते हैं। कोहली उन्हें ऐसा करते देख कहते हैं कि ये बेकार बल्ले हैं। तुझे मैंने पहले भी बैट दिए थे। तेरी वजह से मेरी हालत खराब हो जाती है। इसके बाद रिंकू कहते हैं कि मैं आपकी कसम खा रहा हूं। फिर कभी बैट नहीं तोड़ूंगा। रिंकू केकेआर के खिलाफ मैच के बाद भी विराट कोहली का बल्ला चेक करते नजर आए थे। अब रिंकू सिंह को नया बैट मिला तो केकेआर ने अपने पोस्ट के थ्रेड में लिखा- किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो…फेवरेट लव स्टोरी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
51 secs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
48 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines