IPL 2024 RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अगले मुकाबले के लिए अपनी कमर कस चुकी है। आरसीबी किसी भी सूरत में इस मैच में वापसी करना चाहेगी। यहां से एक भी हार बेंगलुरु को प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। ऐसे में विराट कोहली की सेना अगले मुकाबले में कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी। आरसीबी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में फाफ डु प्लेसिस अगले मुकाबले में नई टीम के साथ उतर सकते हैं। बेंगलुरु को अगला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ 15 अप्रैल को खेलना है। इस मैच में आरसीबी की टीम से 2 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी आरसीबी की कमजोरी रही है, ऐसे में बेंगलुरु घातक गेंदबाज को टीम में जगह दे सकती है। चलिए आपको बताते हैं कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रिंकू सिंह की जगह हर्षित राणा को मिला मौका
तेज गेंदबाज की होगी टीम में एंट्री
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगले मुकाबले से 2 खिलाड़ियों का पत्ता काट सकती है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिल सकता है। आरसीबी ने कई गेंदबाजों को आजमा लिया है, लेकिन कोई भी भरोसे पर खड़े नहीं उतर पाए हैं। अब आरसीबी अपना आखिरी हथियार अपनाना चाहेगी। बेंगलुरु का आखिरी हथियार लॉकी फर्ग्यूसन है, जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने की काबिलियत रखते हैं। बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल में कुल 38 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8.66 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 31.65 की एवरेज से 37 विकेट लिए हैं। फर्ग्यूसन को रीस टॉपले की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- MI Vs CSK: मुंबई के 4 बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे, आज होगा अनोखा संयोग
अनुन रावत की होगी वापसी
आरसीबी की टीम एक और खिलाड़ी अनुज रावत को भी टीम में जगह दे सकती है। रावत को इस सीजन के शुरुआती 4 मुकाबले में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान एक मैच में उन्होंने 48 रनों की पारी भी खेली थी, लेकिन बाकी 3 मैच में फ्लॉप रहे थे, उन्होंने 4 मैचों में 115 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए थे। इस कारण से उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि खिलाड़ी को एक बार फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिनेश कार्तिक को खिलाया जाएगा। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की टीम पूरी तरह से बदल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK में दोबारा होगी स्टार खिलाड़ी की एंट्री, बल्लेबाज ने खुद दी इसकी जानकारी
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैश्य, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
44 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines