IPL 2024 RCB Eliminator Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में चौथे स्थान पर क्वालीफाई कर गई है। अब बेंगलुरु को 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच अंकतालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम के बीच खेला जाता है। बेंगलुरु तो चौथे स्थान पर क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन तीसरे स्थान पर क्वालीफाई करने के लिए दो टीमें अपनी दावेदारी पेश कर रही है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक टीम क्वालीफाई करने वाली है। जो टीम तीसरे स्थान पर रहेगी, वह आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलेगी।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
किसके खिलाफ खेलने से RCB को फायदा
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से बेंगलुरु के नाम 15 मुकाबले रहा है, जबकि राजस्थान सिर्फ 13 मुकाबले जीत सका है। दूसरी ओर आरसीबी और हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से आरसीबी सिर्फ 11 मुकाबले जीत पाई है, जबकि हैदराबाद 13 मुकाबले जीत चुका है। आंकड़े बताते हैं कि आरसीबी का राजस्थान के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। ऐसे में अगर बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ भिड़ता है, तो यह आरसीबी के लिए फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB के लिए ‘X फैक्टर’ साबित हुआ ये खिलाड़ी, एक ही मैच में पूरा कर दिया सीजन का काम
प्लेऑफ में हैदराबाद का समीकरण
प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर कौन सी टीम क्वालीफाई करेगी, इसका फैसला आज के मैच में हो जाएगा। आज सुपर संडे के मौके पर दो मुकाबले होने वाले हैं। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच दोपहर साढ़े 3 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद फिलहाल 13 मैचों में से 7 मैच जीतकर 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर हैदराबाद इस मैच को जीत जाता है, तो वह 14 मैचों में से 8 मैच अपने नाम कर 17 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और राजस्थान दूसरे स्थान से नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: धोनी के छक्के से आरसीबी की जीत में मिली मदद, दिनेश कार्तिक ने बताई बड़ी वजह
प्लेऑफ में राजस्थान का समीकरण
सुपर संडे का दूसरा मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान फिलहाल 13 मैचों में से 8 मैच अपने नाम कर 16 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर इस मैच को राजस्थान जीत लेता है, तो वह 14 मैचों में से 9 मैच अपने नाम कर 18 प्वाइंट्स के साथ फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अगर राजस्थान आज का मुकाबला जीत लेता है, तो उसे हैदराबाद की जीत या हार से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वह दूसरे स्थान पर रह जाएगा। लेकिन हैदराबाद अगर आज का मैच जीत भी जाता है, तो भी उसे दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान की हार का इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
18 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
39 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines