RCB vs RR Rain Abandoned Match Who Will Play Qualifier: आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आज यानी 22 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। यह मैच विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। क्या आपने सोचा है कि अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो कौन ट्रॉफी की इस रेस से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने ईशान-अय्यर को दी बड़ी खुशखबरी, एक खास लिस्ट में किया शामिल
क्या प्लेऑफ के मैचों के लिए रिजर्व डे है
आईपीएल 2024 पर बारिश का संकट मंडरा रहा है। इस सीजन अभी तक कुल 3 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। ऐसे में आरसीबी और राजस्थान के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच से पहले भी करोड़ों फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि अगर यह मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो ट्रॉफी की इस रेस में बनी रहेगी और कौन इस रेस से बाहर हो जाएगी। बता दें कि आईपीएल 2023 तक प्लेऑफ के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होता था, यह सिर्फ आईपीएल के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाता था। लेकिन इस सीजन से एलिमिनेटर मैच और क्वालीफायर मैचों के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में अगर आरसीबी और आरआर के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मुझे एक मौका दे दो, यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’ RCB के स्टार खिलाड़ी की गुहार
बेंगलुरु या राजस्थान किसे होगा फायदा
मान लेते हैं कि रिजर्व डे पर भी मौसम साथ नहीं दे रहा है, तो अंपायर की कोशिश होगी कि कम से कम 5 ओवर के मैच कराए जाए। अगर यह भी नहीं हो पाता है, तो सुपर ओवर कराया जाएगा। लेकिन अगर सुपर ओवर पर भी मैच नहीं हो पाता है, तो कौन सी टीम क्वालीफायर खेलेगी, इसका फैसला अंकतालिका से किया जाएगा। जो टीम अंकतालिका में ऊपर रहेगी, उसे क्वालीफायर खिलाया जाएगा और जो टीम नीचे रहेगी, वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। इस नियम से आरसीबी को काफी नुकसान होने वाला है। अगर मैच रद्द होने की नौबत आती है, तो बेंगलुरु का पत्ता साफ हो जाएगा, क्योंकि बेंगलुरु अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि राजस्थान तीसरे स्थान पर है। मैच रद्द होने की स्थिति में राजस्थान क्वालीफायर मुकाबला खेलेगा।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
13 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
15 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
15 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines