IPL 2024 Rajasthan Royals: आईपीएल 2024 का जब आगाज हुआ तो दर्शकों को यह उम्मीद थी कि इस बार सभी टीमें अपना पूरा दम-खम दिखाएंगी। शुरूआती मैंचों में राजस्थान रॉयल्स के शानदार प्रदर्शन से लगा कि इस बार फाइलन में सबसे पहले पहुंचने वाली यह पहली टीम होगी। एक तरफ उसके सभी बल्लेबाज फॉम में दिख रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ सभी गेंदबाज भी शानदार प्रर्दशन कर रहे थे। इसी कारण से राजस्थान ने पहले हाफ तक अंकतालिका में पहले नंबर पर कब्जा किया हुआ था। लेकिन जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ता गया राजस्थान का प्रदर्शन हर मैचों में गिरता रहा। 2 मई को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम को 1 रन से हार मिली, जिसके बाद से रॉयल्स की हार का सिलसिला जारी रहा। राजस्थान को आखिरी 5 मैचों में से एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई।
आखिरी 5 मैचों में जीत न मिलने के ये रहे 3 कारण
पहला कारण
क्रिकेट के जानकार कहते हैं कि आईपीएल अनिश्चिकताओं का खेल है। कब कौन सी टीम अंकतालिका में ऊपर से नीचे व नीचे से ऊपर हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। आईपीएल के शुरूआती मैचों को देखें तो एक बार लग रहा था कि इस बार आईपीएल की ट्राफी पर राजस्थान का कब्जा होगा। लेकिन टीम को जहां एक बार हार मिली तो फिर टीम ने दोबारा जीत नहीं देखी। टीम की हार का पहला सबसे बड़ा कारण टीम में जीत को लेकर कोई भूख नहीं देखी गई। कप्तान संजू सैमसन के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन में बदलाव नहीं लाया। सभी ने अपनी गति खो दी। आवेश खान के अलावा किसी भी गेंदबाज के बॉलिंग में गति नहीं देखी गई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मुझे एक मौका दे दो, यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’ RCB के स्टार खिलाड़ी की गुहार
दूसरा कारण
क्रिकेट एक्सपर्टों का मानना है कि अब तक के राजस्थान के प्रदर्शन को देखें तो इस सीजन में उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। उनका मानना है कि T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर दबाब बढ़ गया और इसका असर उनके खेल पर दिखाई दिया, जिस कारण से वह अपने प्रदर्शन को सही नहीं कर पा रहे हैं।
तीसरा कारण
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाने से राजस्थान रॉयल्स के पास ओपनिंग करने के लिए कोई स्टार बल्लेबाज नहीं है। जिससे टीम कई मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रही। यह भी उसकी हार एक बड़ा कारण रहा। अब टीम को अपने बचे हुए बाकी मैचों में एक स्टार ओपनर की तालाश है जिससे टीम अपने आगे के मैचों में जीत का स्वाद चख सके और इस बार आईपीएल की ट्राफी जीतने का सपना सच कर सके।
ये भी पढ़ें:- RCB-RR के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर, बारिश में धुला मैच तो कौन खेलेगा क्वालीफायर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
41 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines