RCB Vs RR: प्लेऑफ में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, आरसीबी मार सकती है बाजी; देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड

IPL 2024 RCB Vs RR: आईपीएल 2024 में 22 मई को आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स और एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ में ये दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होने वाली है। ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ipl 2024 rcb vs rr Eliminator 22th may Narendra Modi Stadium pitch report head to head

ipl 2024 rcb vs rr Eliminator 22th may Narendra Modi Stadium pitch report head to head Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB Vs RR: आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम चरण में है। प्लेऑफ के लिए चार टीमें केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी क्वालीफाई कर चुकी है। अब दर्शकों को एलिमिनेटर और क्वालिफायर मुकाबले खेले जाने है। एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम हार जाएगी वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा जीतने वाली टीम क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते है आरसीबी और राजस्थान का हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेऑफ में कौन सी टीन किस पर पड़ती है भारी?

विज्ञापन

प्लेऑफ में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास में छठी बार प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं एक बार राजस्थान खिताब को भी अपने नाम कर चुकी है। वहीं बात अगर आरसीबी की करे तो ये टीम 9वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। इसके अलावा प्लेऑफ में इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करे तो दो बार दोनों टीमें आपस में भिड़ी है। जिसमें से एक बार आरसीबी और एक बार राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सबसे पहले ये दोनों टीमें प्लेऑफ में साल 2015 में आमने-सामने हुई थी और आरसीबी ने पहली बार बाजी मारी थी। इसके बाद साल 2022 में ये दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने हुई थी इस बार राजस्थान ने बाजी मारकर आरसीबी को बाहर का रास्ता दिखाया था।

विज्ञापन

वहीं बात अगर दोनों टीमों के इस सीजन पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन की बात करे तो आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जहां आरसीबी ने अपने पिछले सभी मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसके अलावा राजस्थान ने अपने पिछले चारों मैचों में हार का सामना किया है।

पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और राजस्थान के बीच 31 मैच खेले हैं। जिसमें से आरसीबी ने 15 और राजस्थान ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में ओवरऑल रिकॉर्ड में भी आरसीबी का पलड़ा भारी है। बात अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की करे तो इस मैदान पर अभी तक 33 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 और टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 18 बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ