IPL 2024 RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की टीम के लिए आईपीएल 2024 का आगाज कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में आरसीबी की पूरी कोशिश होगी कि अपने दूसरे मुकाबले में किसी भी तरह से जीत हासिल की जा सके। चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी, वहीं आरसीबी के बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में अगर आरसीबी को अगला मुकाबला जीतना है, तो इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करना होगा।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा, देखें प्लेइंग 11
सबसे महंगे हो सकते हैं बाहर
बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर लगाई थी। लेकिन वह पहले मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में इस मुकाबले से उन्हें बाहर किया जा सकता है। जोसेफ ने चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में 3.4 ओवर में 38 रन लुटाए थे। वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे। इससे आरसीबी को काफी झटका लगा था। बेंगलुरु जिस खिलाड़ी को अपना प्रमुख गेंदबाज मान रहे थे, उसी खिलाड़ी ने पहले मुकाबले में आरसीबी को धोखा दे दिया। ऐसे में बेंगलुरु अगले मुकाबले में उन्हें बाहर करके उनकी जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दे सकते हैं। न्यूजीलैंड का धाकड़ खिलाड़ी तेज गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, इस मैदान पर खेला जा सकता है एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला
आरसीबी इस खिलाड़ी को भी कर सकती है बाहर
आरसीबी की टीम दूसरे खिलाड़ी के रूप में रजत पाटीदार को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। रजत को चेन्नई के खिलाफ मौका दिया गया था, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और पवेलियन को लौट गए। इसके अलावा उन्हें भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ भी 3 टेस्ट मुकाबले खेलने का मौका मिला था, लेकिन यहां भी खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहो थे। 3 मैचों की 6 पारियों में खिलाड़ी के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली थी। ऐसे में अगले मुकाबले से उन्हें बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह सुयश प्रभुदेसाई को मौका दिया जा सकता है। प्रभुदेसाई बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सबसे महंगा खिलाड़ी पड़ा महंगा! ऑक्शन में KKR से हो गई थी बड़ी भूल?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines