IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में आज 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ के स्टार गेंदबाज नवीन उल हक का आमना-सामना होने वाला है।
जब पिछली बार आईपीएल 2023 में इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब विराट और नवीन उल हक के बीच काफी बहसबाजी देखने को मिली थी। ये बहस इतनी बढ़ गई थी कि उस वक्त लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर भी विराट कोहली से भिड़ गए थे। हालांकि इस बार गौतम गंभीर एलएसजी के साथ नहीं है।
फैंस को एक बार फिर रोमांचक मैच की उम्मीद
आईपीएल 2024 में आरसीबी और एलएसजी की पहली बार भिड़ंत होने जा रही है। पिछली बार लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को हराया था। अब पिछली हार का बदला लेने आरसीबी मैदान पर उतरेगी। दरअसल मैच के दौरान मैदान में विराट कोहली का काफी एग्रेसन देखने को मिलता है, जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। जिसके चलते ही विराट की विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से झड़प हो जाती है। अब आज के मैच में देखना होगा कि कितनी गर्मा-गर्मी होती है।
आईपीएल 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में आरसीबी की शुरुआत खराब रही है। आरसीबी को अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में आरसीबी अभी तक 3 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसको 2 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टीम को एक मैच में जीत नसीब हो पाई है।
हालांकि टीम के लिए अच्छी बात ये है कि विराट कोहली काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली अभी तक टूर्नामेंट के तीन मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 181 रन बना चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करे तो इस टीम ने आईपीएल 2024 में अभी तक 2 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को एक में जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारतीय स्पिन जोड़ी की तलाश हुई खत्म, इस खिलाड़ी ने ठोका दावा; IPL में मचा रहा तहलका
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या कभी नहीं थे अच्छे कप्तान! GT में मिलता था नेहरा का सहारा, MI में आते ही खुली पोल
ये भी पढ़ें:- World Cup 2011 Memory: टीम इंडिया को 1 या 2 नहीं 10 खिलाड़ियों ने बनाया था चैंपियन, देखें सभी के कैसे थे आंकड़े
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines