Mayank Yadav Create History: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में एलएसजी के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इतिहास रच दिया है। खिलाड़ी ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस दौरान खिलाड़ी ने एक गेंद 155.8 की रफ्तार से फेंकी थी, इस कारण से गेंदबाज खूब सुर्खियों में रहे थे। अब बेंगलुरु के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में मयंक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि इस मैच में मयंक ने 156.7 की रफ्तार से गेंद डालकर सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर मयंक खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मयंक ने अब एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिससे वह आईपीएल इतिहास के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: आरसीबी की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, 4 टीमों की हुई बल्ले-बल्ले
मयंक यादव के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया था। इस दौरान रन चेज करने उतरी बेंगलुरु की टीम महज 7 ओवर तक ही 3 विकेट खो चुकी थी। अब टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर थी, लेकिन मयंक जब आठवीं ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए, तो उन्होंने इतिहास रच दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद मयंक ने 156.7 की रफ्तार से डाली और कैमरून को चारों खाने चित कर दिया। ग्रीन ने जैसे बल्ला चलाया, तब तक उनकी गिल्लियां बिखर चुकी थी। यह ना सिर्फ इस आईपीएल सीजन की सबसे तेज गेंद रही, बल्कि आईपीएल इतिहास की 5वीं सबसे तेज गेंद बन गई। इस एक गेंद के साथ ही मयंक ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा मयंक ने आईपीएल में सबसे अधिक बार 155 प्लस की स्पीड से गेंद डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR Dream 11: पलभर में बदल सकती है आपकी किस्मत, इन खिलाड़ियों पर लगाना होगा दांव
मयंक ने तोड़ा इन 2 दिग्गजों का रिकॉर्ड
बता दें कि मयंक यादव इस आईपीएल सीजन 3 बार 155 प्लस की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। इससे पहले आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज ने 3 बार 155 प्लस की रफ्तार से गेंद नहीं डाली थी। इस मामले में दूसरे स्थान पर भारत के ही तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नाम आता है, जिन्होंने 2 बार यह कारनामा किया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी आईपीएल में 2 बार 155 प्लस की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद मयंक ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में मयंक ने 4 ओवर में कुल 14 रन देकर 3 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: मयंक यादव की रफ्तार के सामने नहीं टिक पाए आरसीबी के बल्लेबाज, लखनऊ ने जीता मैच
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
34 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
35 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines