IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होगी। यह मैच कई मायनों में काफी खास है। आईपीएल 2023 में जब लखनऊ और बेंगलुरु के बीच भिड़ंत हुई थी, यह मैच काफी हाईवोल्टेज रहा था। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच लड़ाई हो गई थी। विराट कोहली और लखनऊ के खिलाड़ी नवीन उल हक के बीच विवाद खूब बढ़ गया था। इस कारण से आरसीबी की पूरी कोशिश होगी कि कैसे भी करके इस मुकाबले को अपने नाम कर सकें। अगर बेंगलुरु को यह मुकाबला जीतना है, तो इसके लिए टीम में 3 बदलाव काफी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट और रियान पराग के बराबर हैं रन, फिर भी किंग कोहली से क्यों छिनी ऑरेंज कैप?
तेज गेंदबाज का कटेगा पत्ता
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस आज के मैच में 3 बदलाव के साथ उतर सकते हैं। इस सीजन आरसीबी ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें इन 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। इस सूची में आने वाले पहले खिलाड़ी आरसीबी के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ हैं। तेज गेंदबाज की इस सीजन खूब पिटाई हो रही है। पहले मुकाबले में खिलाड़ी ने 3.4 ओवर में 38 रन लुटाए थे। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में भी खिलाड़ी की जमकर पिटाई हुई थी। 3 मैचों में जोसेफ सिर्फ 1 विकेट ले सके हैं। ऐसे में आज लखनऊ के खिलाफ जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बीच सीजन बदलेगा LSG का कप्तान! केएल राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
नहीं चल रहा खिलाड़ी का बल्ला
रजत पाटीदार को भी तीनों मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन तीनों मैचों में वह फ्लॉप साबित हुए हैं। रजत ने अभी तक खेले गए 3 मुकाबले में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। ऐसे में उनका भी टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए भी खेलने का मौका मिला था, लेकिन यहां भी रजत पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में आज के मैच में उन्हें टीम से बाहर कर उनकी जगह सुयश प्रभुदेसाई को मौका दिया जा सकता है। प्रभुदेसाई भी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: 2 मैच जिताने के बाद भी खतरे में है शुभमन गिल की कप्तानी! सौरव गांगुली ने किया बड़ा दावा
घातक गेंदबाज की हो सकती है विदाई
आरसीबी ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में यश दयाल पर भी बड़ी बोली लगाई और 5 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। लेकिन वह भी अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके हैं। खिलाड़ी को आरसीबी के लिए इस सीजन तीनों मैचों में खेलने का मौका मिला था। लेकिन फिर भी खिलाड़ी के नाम सिर्फ 3 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 8 से अधिक के इकॉनमी से रन लुटाए हैं। ऐसे में आज के मैच से उन्हें बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह आकाशदीप को टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
22 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
38 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines