RCB vs KKR Head To Head: आईपीएल 2024 में 10वां मुकाबला 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीम इपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है। पिछले मैच में जहां एक तरफ केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था तो वहीं आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात दी थी। केकेआर का ये आईपीएल 2024 में दूसरा और आरसीबी का तीसरा मुकाबला होने वाला है। अगर आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो आरसीबी के ऊपर केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है।
आईपीएल में दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल में हेड टू हेड आंकड़ों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 मैचों में जीत दर्ज और 14 में हार का सामना किया है। वहीं आरसीबी ने 14 मैचों में जीत और 18 में हार का सामना किया है।
आईपीएल में केकेआर का आरसीबी के खिलाफ हाई स्कोर 222 रनों का रहा है तो वहीं आरसीबी का केकेआर के खिलाफ हाई स्कोर 213 रन का है। वहीं इस आईपीएल सीजन की बात करे तो जिस टीम ने भी अभी तक अपने होम ग्राउंड पर मैच खेला है उसने मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आरसीबी की टीम इस मैच को भी जीत सकती है क्योंकि ये मैच आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जमकर रन बनते हैं। छोटा स्टेडियम होने के चलते बल्लेबाज यहां खूब चौके-छक्के लगाते है। सपाट पिच होने के चलते पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। वहीं इस मैदान पर आरसीबी और केकेआर की 11 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से 7 मैचों में कोलकाता को जीत और 4 में हार का सामना किया है। इसके अलावा आरसीबी ने 4 मैचों में जीत और 7 में हार का सामना किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: शुभमन गिल पर मंडराया बैन का खतरा, एक और गलती ले जाएगी सस्पेंशन के नजदीक
ये भी पढ़ें:- टूर्नामेंट के बीच कप्तानी छोड़ने वाले हनुमा विहारी की बढ़ी टेंशन, बोर्ड ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
23 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines