Mohammad Siraj Big Reveal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को धूल चटा दिया है। यह आरसीबी के लिए इस सीजन की चौथी जीत है, जबकि इस मुकाबले में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने प्लेऑफ की उम्मीद को अभी तक बरकरार रखा है। मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की, इसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया है। मुकाबले के बाद मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
‘मैं मुकाबले से बाहर होने वाला था’
मैच के बाद जब मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के लिए बुलाया गया, तो सिराज ने खुद इसका खुलासा किया कि वह इस मुकाबले से पहले बीमार थे और गुजरात के खिलाफ मैच मिस कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मैच खेलने का फैसला किया। सिराज ने कहा कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने बीमार होते हुए भी मैच खेलने का फैसला किया और परफॉर्म भी किया। ऐसे में सिराज ने बीमार होते हुए भी गुजरात के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए। इस आईपीएल सीजन सिराज ने पहली बार किफायती स्पैल डाली है। यह मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड, सिराज के लिए इस सीजन का पहला है।
इस आईपीएल सीजन सिराज का प्रदर्शन
बता दें कि मोहम्मद सिराज ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। सिराज ने आरसीबी को तब विकेट दिलाई, जब बेंगलुरु को इसकी सख्त जरूरत थी। यही कारण है कि सिराज को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस सीजन की बात करें, तो सिराज ने कुल 10 मुकाबले खेले हैं, उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया गया था। इन 10 मैचों में सिराज ने 9.26 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्पैल था, जब उन्होंने सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
26 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines