Virat Kohli One Percent Formula Worked: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के सबसे अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटा दिया है। आरसीबी ने चेन्नई को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एक समय था, जब बेंगलुरु शुरुआती 8 मैचों में से सिर्फ एक मैच ही जीत पाया था, लेकिन यहां से बेंगलुरु ने वापसी की और एक के बाद एक मुकाबले जीतते चले गए। चेन्नई के खिलाफ मिली जीत बेंगलुरु के लिए लगातार छठी जीत रही। खास बात है कि करीब एक साल पहले विराट कोहली ने खुद आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम को यह सलाह दी थी कि अगर कभी जीत का एक प्रतिशत भी चांस भी होता है, तो वह काफी होता है। इस आईपीएल सीजन वही देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK मैच में जियो सिनेमा की हुई बल्ले-बल्ले, व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड चकनाचूर
1 फीसदी 100 फीसदी बन सकता है
बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली ने यह बात आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम से कहा था। विराट कोहली आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों से मिलने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान किंग कोहली ने कहा था कि अगर कभी जीतने के सिर्फ एक प्रतिशत चांस भी होता है, तो वहां से कमबैक किया जा सकता है। लेकिन इस स्थिति में इस बात का ध्यान रखना होता है कि हम उस एक प्रतिशत चांस के बारे में क्या सोच रहे हैं। क्या आप उस 1 प्रतिशत चांस में भी अपना सबसे बेस्ट योगदान दे सकते हैं, ताकि वह एक प्रतिशत 10 प्रतिशत बन जाए और फिर 10 प्रतिशत 30 प्रतिशत में बदल जाए। यहां से कुछ करिश्माई वापसी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: छिपाए नहीं छुपे कोहली के आंसू, जीत के बाद इमोशनल हुए विराट
लगातार 6 मुकाबले जीतकर किया क्वालीफाई
विराट कोहली ने जो सलाह आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम को दिया था, अब खुद आरसीबी उस पर खड़ी उतर चुकी है। शुरुआती 8 मुकाबले होने के बाद जो ग्राफ सामने आया था कि आरसीबी के क्वालीफाई करने के चांस सिर्फ 3 फीसदी है, लेकिन फिर भी बेंगलुरु ने हार नहीं मानी और एक के बाद एक मुकाबले जीतते रहा। अब आखिरकार लगातार 6 मुकाबले जीतकर बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गया है। इस मैच में पूरी टीम का अहम योगदान रहा है। कोहली और फाफ के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी से लेकर यश दयाल का आखिरी ओवर सभी महत्वपूर्ण रहा, तब जाकर आरसीबी इस मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
31 mins agoLIVE: राहुल त्रिपाठी ने गंवाया विकेट, पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
47 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines