हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024: CSK कहां हार गई मैच? इस खिलाड़ी को बताया जा रहा है सबसे बड़ा गुनहगार

IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में आरसीबी के हाथों मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो गई है। इस मैच में सीएसके के एक खिलाड़ी ने अपने खराब प्रदर्शन से टीम और फैंस को काफी निराश किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन
ipl 2024 rcb vs csk shivam dube poor performance csk lost match Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी ने 27 रनों से मात दी। इस जीत के आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई तो सीएसके बाहर हो गई। इस मैच के बाद जहां सीएसके के फैंस काफी भावुक दिखे तो वहीं आरसीबी फैंस के चेहरे खिल उठे। वहीं अब सीएसके की हार का असली गुनहगार एक खिलाड़ी को बताया जा रहा है। जो पूरे सीजन तो कमाल की फॉर्म दिखा लेकिन अहम मुकाबले में टीम की हार का कारण बन गया। इस मैच में ये खिलाड़ी टीम और फैंस की उम्मीदों पर खरा न उतर सका। जिसके बाद फैंस इस खिलाड़ी पर सवाल भी उठा रहे हैं।

सीएसके प्लेऑफ से बाहर, दुबे गुनहगार

सीएसके के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज शिवम दुबे इस सीजन काफी कमाल की फॉर्म में दिखे थे लेकिन आरसीबी के खिलाफ अहम मुकाबले में दुबे एक दम फ्लॉप और काफी हद तक सीएसके की हार का कारण बने। इस मैच में रचिन रविंद्र कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे।

एक समय लग रहा था कि सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जो स्कोर बनाना है वो आसानी से बन जाएगा। लेकिन 13वें ओवर में दूसरा रन के चक्कर में रचिन अपना विकेट गवां बैठे। दरअसल रचिन दूसरा रन नहीं लेना चाहते थे लेकिन शिवम दुबे ने उनकी तरफ नहीं देखा और भागते रहे। जिसके चलते सीएसके को बड़ा झटका लगा।

ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK मैच में जियो सिनेमा की हुई बल्ले-बल्ले, व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड चकनाचूर

इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि इस मैच में एक बार फिर से शिवम दुबे के बल्ले से बड़े-बड़े शॉट देखने को मिलेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका। दुबे ने इस मैच में उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन किया। पहली ही गेंद से शिवम थोड़ा दबाव में दिखे। 15 गेंद खेलकर शिवम ने महज 7 ही रन बनाए थे।

इस सीजन ऐसा पहली बार देखने को मिला कि जब दुबे ने ज्यादा गेंद खेलकर कम रन बनाए हो। दुबे की इस पारी से फैंस नाराज दिख रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्श भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शिवम दुबे को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया है लेकिन अब दुबे का ये शॉट गेंद के खिलाफ संघर्ष करना टीम की चिंता बना सकता है।

ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: छिपाए नहीं छुपे कोहली के आंसू, जीत के बाद इमोशनल हुए विराट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें