IPL 2024 Ravindra Jadeja in Trouble After CSK Out From Playoff: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्णायक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। ऐसे में चेन्नई तीसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। रवींद्र जडेजा ने आखिरी पलों में चेन्नई को जिताने की काफी कोशिश की थी, लेकिन फिर भी वह नहीं जीता सके। ऐसे में पहले तो चेन्नई प्लेऑफ से बाहर हुई, अब रवींद्र जडेजा की मुश्किलें बढ़ गई है। जडेजा ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR के दोनों हाथों में लड्डू, बिना क्वालीफायर-1 खेले भी फाइनल में पहुंच सकती है KKR
इस पोस्ट में क्या लिखा है
मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने पर एक पोस्ट लाइक किया है। यह पोस्ट एक जडेजा फैन का है। डॉक्टर राजकुमार नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें लिखा था कि ना ही रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली। सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, जो हमेशा धोनी के साथ खड़ा रहा है, वह रवींद्र जडेजा है। 2013 के फाइनल में जडेजा ने धोनी का साथ दिया, 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में भी जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर भारत को जिताने की भरपूर कोशिश की थी। आईपीएल 2023 की ट्रॉफी भी जडेजा ने जिताया। अब आईपीएल 2024 में भी जडेजा ने आखिरी तक साथ दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या RCB में दोबारा होगी क्रिस गेल की एंट्री? विराट कोहली ने बीच सीजन कर दिया ऑफर
कोहली और रोहित के फैंस ने जडेजा को किया ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट में रवींद्र जडेजा की तारीफ की थी। इस कारण से जडेजा ने इस पोस्ट को लाइक कर दिया, लेकिन इसी पोस्ट में जडेजा की तारीफ के साथ यह भी लिखा था, ना ही विराट कोहली और ना ही रोहित शर्मा, यह कहीं न कहीं विराट और रोहित की बुराई थी, लेकिन फिर भी जडेजा ने सिर्फ अपनी तारीफ को देखते हुए पोस्ट को लाइक कर दिया। इस कारण से जडेजा ट्रोल होने लगे हैं। कोहली और रोहित के फैंस जडेजा को ट्रोल करने लगे हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
19 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
40 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines