Toss Role in Chinnaswamy Cricket Stadium: आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेला जाएगा। यह मैच चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि इस मैच में क्वालीफायर टीम का फैसला हो जाएगा। इस मैच में टॉस भी अहम रोल अदा करने वाला है। अगर आरसीबी टॉस जीतती है, तो वह यकीनन चेज कर सकती है। लेकिन क्या इससे बेंगलुरु को नुकसान होगा, चलिए जानते हैं इस मैदान पर चेज करना आसान है या डिफेंड करना।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: कितने ओवर में चेज… कितने रन से जीत, 5-20 ओवर तक के मैच का पूरा समीकरण
चेज करने वाली टीम जीती है 50 मुकाबले
चेन्नई के खिलाफ अगर बेंगलुरु चेज करता है, तो आरसीबी के लिए 18.1 ओवर में 180 का लक्ष्य हासिल कर चेन्नई से नेट रन रेट में आगे निकलकर क्वालीफाई आसान रहेगा। लेकिन अगर बेंगलुरु डिफेंड करता है, तो 18 रन से जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि बेंगलुरु की स्ट्रेंथ बल्लेबाजी में है। यही कारण है कि बेंगलुरु अगर टॉस जीतता है, तो वह पहले गेंदबाजी कर सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अधिक जीतती है, या फिर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम। बता दें कि इस मैदान पर आईपीएल के कुल 94 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 40 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 मुकाबले चेज करने वाली टीम जीती है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने सर्वाधिक तो USA ने खेले सबसे कम टी20I, जानें सभी 20 टीमों का अनुभव
डिफेंड करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 42.55
चिन्नास्वामी के मैदान पर 42.55 फीसदी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 53.19 फीसदी बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इससे साफ है कि इस मैदान का इतिहास भी यही कहता है कि टॉस जीतकर चेज करने का फैसला सही है। ऐसे में अगर बेंगलुरु टॉस जीतता है, तो जरूर पहले चेज करना चाहेगा। दूसरी ओर चेन्नई भी अगर टॉस अपने नाम करता है, तो पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगा। इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य 186 का हासिल किया गया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन बना देती है, तो यह मुश्किल लक्ष्य माना जाएगा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
38 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
40 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines