IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई और बेंगलुरु के बीच चेपॉक के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। फैंस की पूरी चाहत है कि उनकी फेवरेट टीम ओपनिंग मैच में जीत हासिल कर आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश करे। पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं इस मैदान पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: स्कूल में पढ़ते हैं तूफानी गेंदबाज क्वेना मफाका, Mumbai Indians में मारी सरप्राइज एंट्री
चेपॉक में चेन्नई बनाम आरसीबी
बता दें कि इस मैदान पर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एम एस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 8 बार आमना-सामना हुआ है। इस मैदान पर हेड टू हेड टक्कर में चेन्नई का कोई मुकाबला ही नहीं है। इस 8 मुकाबले में चेन्नई ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को सिर्फ एक बार जीत नसीब हुई है। खास बात है कि बेंगलुरु ने यह जीत साल 2008 में हासिल की थी। इस मैच के बाद आरसीबी आज तक चेन्नई के चेपॉक में एक भी मैच नहीं जीत पाया है। इससे साफ है कि अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई काफी मजबूत है। यहां आरसीबी के लिए चेन्नई को हराना आसान नहीं होगा। इसके लिए आरसीबी को 16 साल का इतिहास बदलना होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘कैमरा के आगे क्या-क्या करना पड़ता,’ रोहित-हार्दिक की मुलाकात पर भड़के फैंस
चेपॉक में चेन्नई का प्रदर्शन
बता दें कि एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक में कुल 64 मुकाबले खेले हैं। गौर करने वाली बात है कि 64 में से चेन्नई ने 45 मैचों में जीत हासिल की है। उन्हें अपने होम ग्राउंड पर सिर्फ 18 मैच गंवाए हैं। इससे साफ है कि चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर काफी मजबूत है। उन्हें इस मैदान पर शिकस्त दे पाना आसान काम नहीं होगा। दूसरी ओर आरसीबी ने इस मैदान पर कुल 12 मुकाबले खेले हैं। कोहली की टीम को 12 में से 5 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात है कि आरसीबी को यहां सभी 7 मुकाबलों में सिर्फ चेन्नई से हार मिली है। चेन्नई के अलावा आरसीबी ने यहां 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट-धोनी भी जो ना कर सके वह कारनामा करेंगे रोहित शर्मा, इस सीजन बनाएंगे छक्कों का महारिकॉर्ड
चेन्नई और आरसीबी के बीच हेड टू हेड
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक कुल 31 बार भिड़ंत हो चुका है। यहां भी चेन्नई के ही आंकड़े मजबूत दिख रहे हैं। चेन्नई ने 31 में से 21 मैच अपनी झोली में डाल लिए हैं, जबकि आरसीबी सिर्फ 10 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। इससे साफ है कि चेन्नई की टीम हर मामले में आरसीबी से आगे है। ऐसे में अगर आरसीबी को ओपनिंग मैच जीतना है, तो इसके लिए पूरा जोर लगाना होगा।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
50 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines