RCB vs CSK Viewership Record Break: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। क्वालिफिकेशन की दृष्टिकोण से यह मुकाबला बेहद ही अहम था, जिसे बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड बने हैं। आरसीबी लगातार 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। इस दौरान जियो सिनेमा के भी सारे रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए हैं। इस मैच से पहले किसी भी मैच के इतने अधिक व्यूवरशिप नहीं रहे थे। बता दें आरसीबी और सीएसके के बीच इस मुकाबले को जियो सिनेमा पर 50 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: छिपाए नहीं छुपे कोहली के आंसू, जीत के बाद इमोशनल हुए विराट
बेंगलुरु में शुरू हुई आतिशबाजियां
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हमेशा से हाईवोल्टेज रहता है। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच में भी 38 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा पर मैच देखा था। खास बात है कि आईपीएल 2024 के सबसे अधिक व्यूवरशिप वाले दोनों मुकाबले सीएसके और आरसीबी के बीच ही खेला गया है। इससे आप इन दोनों टीमों के फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। आरसीबी की इस जीत के बाद बेंगलुरु में आतिशबाजियां देखने को मिली। बेंगलुरु के हजारों फैंस सड़क पर उतर आए थे। आरसीबी की जीत के लिए जश्न मनाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB की जीत ने अंकतालिका हिलाई, अभी भी किसी पहेली की तरह उलझी है प्वाइंट्स टेबल
कैसा रहा इस मैच का रोमांच
आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा है। आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 18 रनों से जीत की जरूरत थी। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो ऐसा लगा कि अब आरसीबी का क्वालीफाई कर पाना मुश्किल होगा, लेकिन आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर 218 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद भी आखिरी में एक पल के लिए ऐसा लगा कि अब सीएसके इस मैच को अपने नाम कर लेगी, लेकिन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करवा दिया।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines