IPL 2024 RCB vs CSK Net Run Rate: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इस सीजन का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। शनिवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी के लिए नेट रन रेट का पेच फंसा है। आरसीबी अभी पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। उसके पास 12 अंक और +0.387 की नेट रन रेट है। जबकि सीएसके तीसरे स्थान पर है। सीएसके के पास 14 अंक और +0.528 की नेट रन रेट है। ऐसे में आरसीबी को सिर्फ सीएसके को शिकस्त देने से काम नहीं चलेगा। उसे सीएसके को 150 प्लस रन के बाद 18 से ज्यादा रन या फिर 11 से ज्यादा बॉल बाकी रहते हराना होगा। आइए जानते हैं कि ये नेट रन रेट कैसे निकाला जाता है।
नेट रन रेट निकालने का फॉर्मूला यूं तो आसान दिखता है, लेकिन ये थोड़ा पेचीदा होता है। नेट रन रेट निकालने के लिए किसी टीम की ओर से कितने ओवर में बनाए गए रन और विपक्षी टीम की ओर से उसके ओवर में बनाए गए रनों को देखा जाता है। इसका फॉर्मूला कुछ ऐसा है।
ये है नेट रन रेट निकालने का फॉर्मूला-
कुल रन बनाए गए/ कुल ओवर का सामना करना पड़ा- विपक्षी टीम के रन/कुल ओवर फेंके गए
उदाहरण के तौर पर किसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 160 रन बनाए (160/20) और दूसरी टीम ने 20 ओवर में 150 (150/20)ही रन बनाए तो बल्लेबाजी करने वाली टीम का नेट रन रेट 8-7.5= +0.5 होगा। इसी तरह अगर दूसरी टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाती है और एक रन से मैच हार जाती है तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का नेट रन रेट +0.05 होगा। जबकि दूसरी टीम का नेट रन रेट -0.05 होगा। इसी तरह आगे के मैचों में बनाए गए रनों की भी गणना होती रहेगी। मान लीजिए कि दूसरे मैच में रनों की यही स्थिति रहती है तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का नेट रन रेट +5.000 रहेगा।
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चिन्नास्वामी में आग उगलता है MS Dhoni का बल्ला, रिकॉर्ड दे रहे गवाही
जल्द आउट हो गई टीम तो मिलेगा दूसरी टीम को फायदा
अब इसमें एक पेच है। वह यह कि यदि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 20 के बजाय 15 ओवर खेलकर आउट हो जाती है तो फायदा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलेगा। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के ओवर 15 के बजाय 20 से गिने जाएंगे। ऐसे में ये माना जाता है कि विपक्षी टीम ने अपने ओवरों का पूरा कोटा खेल लिया है। जबकि पीछा करने वाली टीम यदि 15 ओवर में ही मैच जीत जाती है तो उसे इसका फायदा मिलता है। तब वह टीम जितने ओवर में मैच खत्म करती है, उसी के हिसाब से नेट रन रेट निकाला जाता है। अगर मैच में बारिश आती है तो नेट रन रेट निर्धारित ओवर के हिसाब से निकाला जाता है। डीएलएस लगने के बाद जो स्कोर निर्धारित किया जाता है, उसी हिसाब से नेट रन रेट निकाला जाता है।
ये भी पढ़ें: M Chinnaswamy Stadium: होम ग्राउंड पर चेन्नई को हरा पाएगी बेंगलुरु? आंकड़ों ने बढ़ाई RCB फैंस की टेंशन
अभी तक का कैसा है प्रदर्शन
दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए तो सीएसके ने अब तक खेले गए 13 मैचों के 254.4 ओवर में 2333 रन बनाए हैं। जबकि उसके खिलाफ 254.3 ओवर में 2197 रन पड़े हैं। वहीं आरसीबी ने 13 मुकाबले में 249 ओवर में 2540 रन बनाए हैं। जबकि विपक्षी टीम ने 250.1 ओवर में 2455 रन बनाए हैं। सीएसके के प्लेऑफ समीकरण की बात की जाए तो वह हारकर भी क्वालीफाई कर सकती है। इसके साथ ही यदि ये मैच रद्द हो जाए, तो भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। बशर्ते वह 18 से कम रन या 11 से कम बॉल बाकी रहते हारे। अब देखना होगा कि आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले इस कांटे के मुकाबले में कौनसी टीम बाजी मारती है।
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: विराट कोहली का खुलासा, MS Dhoni के संन्यास पर दिया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: पहले मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को दी थी मात, फाफ के पास हिसाब चुकता करने का मौका
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चेन्नई को विराट कोहली से तो बेंगलुरु को रुतुराज गायकवाड़ से रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम कैसा?, बारिश रुकी तो इतनी देर में शुरू हो जाएगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कब होता है 5-5 ओवर का मैच? जानें बारिश के बाद खेल के नियम
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
12 mins agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
55 mins agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
1 hr agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
2 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
3 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
3 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
3 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines