IPL 2024 RCB Vs CSK: आईपीएल 2024 के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजी काफी शानदार रही। कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार और कैमरून ग्रीन ने कमाल की बल्लेबाजी की। इसके अलावा आखिरी ओवर में जिस तरह से यश दयाल ने कमाल की गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई उसको भी फैंस हमेशा याद रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ एक खिलाड़ी और है जो इस मैच में आरसीबी के लिए एक्स फैक्टर साबित हुआ। जिसकी चर्चा इतनी नहीं हो रही है।
RCB का ‘एक्स फैक्टर’ खिलाड़ी
इस अहम मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने 54, विराट कोहली ने 47 रन, रजत पाटीदार ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली।
वहीं इस मैच में आरसीबी के लिए पूरे सीजन फ्लॉप साबित रहने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। मैक्सवेल 18.5 ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 5 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के के साथ 16 रन बनाए। इसके अलावा गेदंबाजी में मैक्सवेल सबसे किफायदी साबित हुए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का क्या है फ्यूचर प्लान? MI के कोच ने दिया बड़ा बयान
इस मैच में कप्तान फाफ ने मैक्सवेल से पूरे 4 ओवर करवाए थे। मेक्सवेल ने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए महज 25 रन ही खर्च किए। इस दौरान मैक्सवेल ने एक विकेट भी अपने नाम किया था। गेंदबाजी के दौरान मैक्सवेल ने 6.20 की इकॉनमी से ही खर्च किए, जो दूसरे गेंदबाजों से काफी बेहतर है।
मैक्सवेल के अलावा इस मैच में यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने ही 4-4 ओवर पूरे किए थे। लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज मैक्सवेल से महंगे साबित हुए थे। जहां मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया था तो वहीम यश दयाल ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: काम आ गया 1% वाला फॉर्मूला, दूसरों को दी सलाह… खुद कोहली के आया काम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines