IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले से आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की चौथी टीम फाइनल होगी। इस मुकाबले को लेकर विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे बड़े स्टार खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के फैंस का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। आलम यह है कि बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लग गया है।
लाल-पीले रंग में रंगीं सड़कें
जहां एक ओर सड़कें आरसीबी के कलर से लाल हैं, तो वहीं सीएसके के पीले रंग से अटी पड़ी हैं। फैंस के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें फैंस का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। फैंस की भीड़ नेताओं की रैली की तरह ही दिखाई दे रही है।
इस मुकाबले को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें फैंस को सड़कों पर मोटरसाइकिल पर देखा जा सकता है। वहीं कुछ फैंस को अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने को लाइन में लगे भी देखा जा सकता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच भले ही आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु में है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस भी काफी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं। इससे बेंगलुरु की सड़कों पर जाम लग गया है।
सीएसके का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो आरसीबी-सीएसके के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें सीएसके का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। सीएसके ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि 10 में बेंगलुरु को जीत मिली है।
वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है, लेकिन चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। सीएसके ने 10 में से 5 मुकाबले जीते हैं। जबकि आरसीबी ने एक मैच में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड पर इस नॉकआउट मुकाबले में क्या कमाल करती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: कैसे निकाला जाता है नेट रन रेट? जिससे फंसा है आरसीबी का पेच
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: पहले मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को दी थी मात, फाफ के पास हिसाब चुकता करने का मौका
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: चेन्नई को विराट कोहली से तो बेंगलुरु को रुतुराज गायकवाड़ से रहना होगा सावधान
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम कैसा?, बारिश रुकी तो इतनी देर में शुरू हो जाएगा मुकाबला
ये भी पढ़ें: RCB Vs CSK: तो क्या अब सीएसके को मिलेगा बारिश का फायदा? बिना खेले कर सकती है क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कब होता है 5-5 ओवर का मैच? जानें बारिश के बाद खेल के नियम
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
20 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
33 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
45 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines