हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: RCB और कोहली के लिए 18 मई खास, कहीं CSK पर भारी न पड़ जाए पुराना रिकॉर्ड

IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में 18 मई को आरसीबी और सीएसके के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 18 मई आईपीएल इतिहास में आरसीबी और विराट कोहली के लिए बेहद खास है।

विज्ञापन
ipl 2024 rcb vs csk 18th may virat kohli Royal Challengers Bengaluru record

IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच करो या मरो का मुकाबला होने जा रहा है। जो भी टीम इस मैच को हार जाएगी उसके लिए प्लेऑफ की रेस काफी कठिन हो जाएगी। ये मैच 18 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के लिए 18 का काफी ज्यादा संयोग बन रहा है।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को सीएसके पर 2 शर्तों के हिसाब से जीत दर्ज करनी होगी। पहला अगर आरसीबी पहले बल्लेबाजी करती है तो उसको 18 रन से जीतना होगा, इसके अलावा अगर आरसीबी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है तो उसको सीएसके द्वारा मिले लक्ष्य को 18.1 ओवर में हासिल करना होगा।

आरसीबी के लिए खास 18 मई

आईपीएल इतिहास में 18 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए काफी खास है। आज तक 18 मई को आईपीएल में आरसीबी ने जितने भी मैच खेले हैं उन सब में जीत हासिल की है। साल 2013 में 18 मई को आरसीबी ने सबसे पहले सीएसके को ही हराया था। इसके बाद साल 2014 में एक बार फिर आरसीबी ने सीएसके को 18 मई के दिन हराया था। अब एक बार फिर से 18 मई को ही आरसीबी ओर सीएसके की भिड़ंत होने वाली है। ऐसे में ये पुराना रिकॉर्ड सीएसके को थोड़ा परेशान कर सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली की जीत से RCB फैंस खुश, सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स

विराट कोहली के लिए भी खास 18 मई

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में जब 18 की बात आती है तो ये नंबर और ये दिन कोहली के लिए खास हो जाता है। दरअसल विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। वहीं विराट कोहली 18 मई के दिन आईपीएल इतिहास में दो शतक भी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

साल 2016 में विराट ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाया था। इस मैच में कोहली ने 50 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा साल 2023 में कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को शतक लगाया था। इस मैच में कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 14 अंक से होगा RCB का बेड़ा पार, प्वाइंट्स टेबल में बन रहा ये समीकरण

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola