IPL 2024 RCB vs CSK: आईपीएल 2024 में 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली ने 19 रन से जीत लिया। वहीं लखनऊ की हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राहत की सांस ली है। अगर लखनऊ मैच जीत जाती तो आरसीबी के लिए थोड़ी मुश्किल बढ़ सकती थी क्योंकि एलएसजी 2 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी से ऊपर चली जाती। अब लखनऊ के 13 मैचों में 12 ही अंक है वहीं आरसीबी 12 अंक के साथ एलएसजी से ऊपर है क्योंकि आरसीबी का नेट रनरेट काफी अच्छा है।
अब आरसीबी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका सिर्फ सीएसको को या तो 18 रन या 18.1 में मैच को जीतकर ही बनेगा। वहीं फैंस भी अब आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
18 मई को बारिश के आसार
आरसीबी और सीएसके के बीच ये महामुकाबला 18 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल 18 मई को बेंगलुरु में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे आरसीबी की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है। क्योंकि अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस मैच का इंतजार अब फैंस को बेसब्री से हो रहा है। जिसको लेकर लगातार फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बदले प्लेऑफ के समीकरण, एक टीम को फायदा, 3 के बीच तगड़ी जंग
एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा पिछले 3 हफ्तों से सबकुछ आरसीबी के पक्ष में जा रहा है लेकिन 18 मई को बारिश खेल खराब कर सकती है। दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा सब कुछ आरसीबी के पक्ष में जा रहा है केवल बारिश ही हमें प्लेऑफ में जाने से रोक सकती है। इसका ख्याल रखना भगवान।
इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस सीजन की शुरुआत जहां एक तरफ आरसीबी के बेहद खराब रही थी तो वहीं सीएसके के लिखा कमाल की शुरुआत रही थी। इस सीजन के पहले ही मुकाबले में इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। जिसमें सीएसके ने बाजी मारी थी। अब आरसीबी के पास इस हार का बदलना लेने का मौका है। अभी तक इन दोनों टीमों ने इस सीजन 13-13 मैच खेले हैं। जिसमें से सीएसके ने 7 मैच तो आरसीबी ने 6 मैच जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में सीएसके तीसरे और आरसीबी पांचवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जोस बटलर को कौन करेगा रिप्लेस? टॉम कोहलर कैडमोर का नाम आया सामने
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines