Dinesh Kartik Retirement: टीम इंडिया और आरसीबी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसको लेकर कार्तिक ने पहले ही बोल दिया था कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। सीजन-17 दिनेश के लिए कमाल का रहा है और जब-जब उनको मौका मिला उन्होंने अपनी टीम आरसीबी को निराश नहीं होने दिया। वहीं कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला, जो आरसीबी के लिए एलिमिनेटर मैच था।
इस मैच को आरसीबी हार गई थी। जिसके बाद आरसीबी ने दिनेश कार्तिक को शानदार विदाई दी। वहीं अब टीम ने कार्तिक के लिए खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें विराट कोहली और कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल दिनेश के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भावुक हुई दिनेश की पत्नी दीपिका
दिनेश कार्तिक को लेकर आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है। जिसमें दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल कहती हैं कि मैंने ये देखा है कि जब वो अच्छा प्रदर्शन नहीं करता था तो उसको टीम से बाहर कर दिया जाता था। अगर कोई और उसकी जगह होता तो शायद अब तक हार जाता लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। उसने हर बार खुद को मजबूत किया और साबित करके दिखाया। उनका रवैया कभी हार नहीं मानने वाला रहा है। वो अब जिस स्तर पर हैं और उन्होंने जो भी हासिल किया है। उससे वे अब संतुष्ट हैं। उन्होंने अब आगे बढ़ने का फैसला किया है। जिस पर गर्व होना चाहिए।
विराट कोहली ने साझा किए कुछ खास पल
विराट कोहली ने इस वीडियो कार्तिक के साथ बिताए गए पलों को याद किया। कोहली ने बताया कि मैं पहली बार दिनेश से साल 2009 में मिला था जब हम साउथ अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे थे। उस वक्त हमने पहली बार ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। मुझे दिनेश काफी मनोरंजक लगा था। दिनेश को लेकर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि वो कभी रुका नहीं। वो शुरुआत से ही शानदार बल्लेबाज रहा है। मैदान के बाहर भी मेरी दिनेश से बात होती है और क्रिकेट के साथ-साथ उनको कई चीजों की जानकारी है। जब मेरा आईपीएल 2022 सीजन अच्छा नहीं गया था तब मैंने दिनेश से बातचीत की थी और उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया था, जो मुझे आज तक याद है।
ये भी पढ़ें:- जो दिग्गज हेड कोच की रेस में था सबसे आगे, अब वह भी नहीं बनना चाहते हैं Coach
ये भी पढ़ें:- अपने मुंह मियां मिट्ठू हो रहे थे पोंटिंग, BCCI ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के झूठ का किया पर्दाफाश
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines