IPL 2024 RCB Playoffs Qualification Scenarios: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जीत नसीब हुई। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी ने ये मैच 35 रन से जीता। इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है। आरसीबी की आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा हो गई हैं। आरसीबी भले ही 10वें स्थान पर हो, लेकिन वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
हर मुकाबले में जीत दर्ज करे आरसीबी
9 मैचों में से 7 में हार के बाद आरसीबी के पास 4 अंक हो गए हैं। हालांकि अब भी वह 10वें स्थान पर बरकरार है। अब उसके 5 मैच बाकी हैं। यदि आरसीबी को यदि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो इन 5 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। न सिर्फ जीत, बल्कि अच्छे अंतर से विपक्षी टीम को हराना होगा, ताकि उसकी नेट रन रेट भी बेहतर हो सके। इन सभी मुकाबलों में जीत के बाद आरसीबी के पास 14 अंक हो जाएंगे।
बाकी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर
लेकिन उसे ये भी उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमें 14 अंक तक न पहुंच पाएं और यदि 14 अंक तक पहुंचे भी तो आरसीबी की नेट रन रेट बेहतर रहे। इस तरह आरसीबी अपनी किस्मत के साथ अब भी क्वालीफाई कर सकती है।
केकेआर तीन मैचों में जीत के साथ काट सकती है पत्ता
फिलहाल टॉप की चार टीमें राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, सन राइजर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। इनमें से रॉयल्स के पास ही 14 अंक हैं, बाकी टीमें 10 अंक के साथ काबिज हैं। यदि केकेआर अपने 7 में से सिर्फ एक मुकाबला जीत जाती है तो वह रेस से बाहर हो सकती है, लेकिन यदि वह तीन मैच जीत जाती है तो आरसीबी का पत्ता काट सकती है।
बाकी टीमें इस तरह कर देंगी बाहर
इसी तरह सन राइजर्स 6 में से 3 और एलएसजी भी 6 में से 3 जीत जाती है तो उनके पास 16 अंक हो जाएंगे और आरसीबी बाहर हो जाएगी। आरसीबी को इसी के साथ ये उम्मीद करनी होगी कि सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और जीटी के पास 14 अंक से ज्यादा न हो पाएं। सीएसके बचे 6 में से 4 जीत, डीसी 5 में से 4 जीत, जीटी 5 में से 4 जीत और मुंबई इंडियंस 6 में से 5 जीत के साथ आरसीबी का सफर खत्म कर सकती है। कुल मिलाकर आरसीबी को अगले मुकाबलों में जीत के साथ ही अपनी किस्मत के भी भरोसे रहना होगा।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6: रजत पाटीदार ने मयंक को जमकर तोड़ा, आपने देखे ये गगनचुंबी छक्के?
RCB के बचे मैच
आरसीबी बनाम जीटी- 28 अप्रैल
आरसीबी बनाम जीटी- 4 मई
आरसीबी बनाम पीबीकेएस- 9 मई
आरसीबी बनाम डीसी- 12 मई
आरसीबी बनाम सीएसके- 18 मई
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बीच सीजन दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल, इस स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें: SRH vs RCB: विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले पहले प्लेयर बने
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रिंकू सिंह को विराट कोहली से मिला खास तोहफा, पूरी शिद्दत से चाही थी ये चीज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: दो वर्ल्ड कप दिला चुके दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल बाहर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
39 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
55 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines