RCB May Play IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। कौन सी 2 टीमें फाइनल खेलेगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हो सका है। लेकिन अगले 3 मैचों में यह तय हो जाएगा। इस प्लेऑफ की सबसे सुंदर कहानी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रची है। आईपीएल 2024 के पहले हाफ को देखकर ऐसा लग रहा था कि आरसीबी बुरी तरह प्लेऑफ से बाहर होने वाली है, लेकिन बेंगलुरु की सेना ने करिश्माई अंदाज में वापसी की और सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई।
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे पाकिस्तानी फैंस पसंद है’, T20 WC 2024 से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान
बेंगलुरु ने की करिश्माई कमबैक
बेंगलुरु के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि आरसीबी यहां भी नहीं रुकने वाली है। बेंगलुरु फाइनल तक का सफर तय करेगी। बेंगलुरु के लिए 6 अनोखे संयोग बन रहे हैं, जो दर्शाता है कि आरसीबी फिर से फाइनल खेलने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी बार फाइनल आईपीएल 2016 में खेला था। इस दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली थे। बेंगलुरु इस सीजन ट्रॉफी आसानी से जीत सकती थी, लेकिन चेज करने के दौरान आखिरी में बेंगलुरु के बल्लेबाज साथ नहीं दे सके, जिसके कारण आरसीबी मुकाबला हार गई। अब आरसीबी आईपीएल 2024 में फिर से फाइनल खेल सकती है। इसके लिए एक-दो नहीं, बल्कि कुल 6 अनोखे संयोग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलियाई ने चल दी बड़ी चाल, अचानक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री की कही बात
यहां देखें ये 6 संयोग
पहला संयोग- आईपीएल 2016 में ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास था, अब आईपीएल 2024 में भी ऑरेंज कैप कोहली के पास ही है।
दूसरा संयोग- आईपीएल 2016 में आरसीबी और हैदराबाद दोनों ने प्लेऑफ खेला था, अब आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमें प्लेऑफ में है।
तीसरा संयोग- 2016 में हैदराबाद के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थे। आईपीएल 2024 में भी हैदराबाद के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई है।
चौथा संयोग- आईपीएल 2016 में हैदराबाद के ओपनर ऑस्ट्रेलियाई थे। 2024 में भी हैदराबाद के ओपनर ऑस्ट्रेलियाई है।
पांचवां संयोग- आईपीएल 2016 में आरसीबी, एसआरएच और केकेआर प्लेऑफ में थे, 2024 में भी ये तीनों टीमें प्लेऑफ में है।
छठा संयोग- 2016 में हैदराबाद ने फेयर प्ले का अवॉर्ड जीता था। 2024 में भी फेयर प्ले अवॉर्ड की रेस में हैदराबाद टॉप पर है।
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
36 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
42 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
57 mins agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines