RCB की करारी हार के बाद फूटा ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा, गेट में जोर से मारा मुक्का, Watch Video

Glenn Maxwell Angry After RCB Lost: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को सबसे बड़ा दोषी माना जा रहा है। आरसीबी की हार के बाद बेंगलुरु ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैक्सवेल का गुस्सा फूट गया है।

IPL 2024 RCB Lose Eliminator Glenn Maxwell Angry Hit Get Watch Video

ग्लेन मैक्सवेल।

Glenn Maxwell Angry After RCB Lost: आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन बेहद ही खराब रहा है। मैक्सवेल एक भी मैच में टीम का साथ नहीं दे सके। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मैच खेल रही थी, तो आरसीबी के लिए शुरुआत बेहद खराब रही। लगातार विकेट गिरने के बाद फैंस की नजर ग्लेन मैक्सवेल पर टिकी हुई थी। फैंस को उम्मीद थी कि मैक्सवेल आज तो जरूर अच्छा खेल दिखाएंगे, लेकिन इस मैच में भी मैक्सवेल फ्लॉप साबित हुए हैं। आरसीबी की हार के बाद ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा फूटा है। आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैक्सवेल ने जोर से दरवाजे में मुक्का मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार मिला मैक्सवेल को मौका

आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल पर बहुत भरोसा किया। मैक्सवेल फॉर्म में नहीं चल रहे थे फिर भी उन्हें लगातार मौके दिए गए, क्योंकि मैक्सवेल विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अगर मैक्सवेल चलते, तो वह अकेले ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते थे। बीच में मैक्सवेल को कुछ मैचों के लिए ड्रॉप भी किया गया था। इस बीच मैक्सवेल की जगह रीस ट्रॉप्ले को टीम का हिस्सा बनाया गया। ट्रॉप्ले ने शानदार खेल दिखाया और आरसीबी को क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले ही वह वापस अपने देश चले गए। इसके बाद फिर से मैक्सवेल को इस उम्मीद के साथ मौका दिया गया कि अब शायद वह कुछ कमाल दिखा सके, लेकिन दोबारा वापसी करने के बाद भी मैक्सवेल फ्लॉप ही रहे।


ये भी पढ़ें:- RCB की हार के बाद एबी डिविलियर्स का अनोखा बयान, कोहली के आलोचकों को कहा शुक्रिया

विज्ञापन

आरसीबी के लिए मैक्सवेल का प्रदर्शन

मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए कुल 10 मुकाबले खेले, जिनमें 5 की खराब एवरेज से 52 रन बनाए हैं। इससे आप उनके फॉर्म का अंदाजा लगा सकते हैं। मैक्सवेल आईपीएल 2021 में ही आरसीबी के साथ जुड़ गए थे। पिछले 3 सीजन मैक्स ने आरसीबी के लिए अच्छा किया, लेकिन आईपीएल 2024 में वह पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में 513 रन बनाए थे, आईपीएल 2022 में 301 रन बनाए थे, आईपीएल 2023 में 400 रन बनाए थे, जबकि इस सीजन उन्होंने 52 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ