RCB vs RR Eliminator Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर आईपीएल 2024 में यहीं तक था। बेंगलुरु ने अपने करोड़ों फैंस को जो उम्मीद दी थी, वह एक बार फिर टूट गया है। बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 का शुरुआत भी बेहद खराब रहा था, लेकिन आखिरकार आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लेकिन अब एलिमिनेटर में फिर से फैंस को निराशा हाथ लगी है। आरसीबी को राजस्थान के खिलाफ करारी हार मिली है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस एलिमिनेटर में आरसीबी की हार से कोलकाता नाइट राइडर्स को क्या नुकसान हुआ है। चलिए जानते हैं क्या कहता है समीकरण।
ये भी पढ़ें:- पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने से किया इनकार, बताई इसकी असली वजह
RCB की हार से KKR क्या नुकसान
कोलकाता नाइट राइडर्स क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मैच हराया और सीधा फाइनल में पहुंच गई थी। अब आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर का मुकाबला राजस्थान से होगा या फिर हैदराबाद से होगा, यह देखने वाली बात होगी। जो टीम क्वलीफायर 2 में जीतेगी, वह फाइनल में केकेआर के खिलाफ खेलेगी। अगर एलिमिनेटर में आरसीबी की जीत होती, तो बेंगलुरु भी कोलकाता के खिलाफ फाइनल खेल सकती थी, लेकिन आरसीबी हार कर बाहर हो गई है। बता दें कि केकेआर और आरसीबी के बीच अभी तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से केकेआर को 20 मैचों में जीत मिली है, जबकि बेंगलुरु को सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली है।
ये भी पढ़ें:- RCB की हार पर वायरल हुआ स्टार खिलाड़ी का पुराना पोस्ट, मैक्सवेल को लेकर दिया था चौंकाने वाला बयान
राजस्थान के खिलाफ KKR का रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 14 मैचों में केकेआर को जीत मिली है, जबकि 14 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है। इससे साफ है कि अगर राजस्थान हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंचता है, तो इससे केकेआर के लिए भी मुश्किलें बढ़ जाएगी। आरसीबी की टीम केकेआर के लिए आसान लक्ष्य हो सकती थी, लेकिन राजस्थान को हराना केकेआर के लिए भी आसान नहीं होगा। इससे साफ है कि एलिमिनेटर में आरसीबी की हार से केकेआर को भी नुकसान हुआ है।
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
42 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines