IPL 2024 RCB Name Change: आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली की टीम आरसीबी ने बड़ा फैसला किया है। आरसीबी ने अपनी टीम का नाम ही बदल दिया है। काफी समय से नाम बदलने की संभावना जताई जा रही थी अब आरसीबी ने नाम बदल दिया है। आरसीबी के करोड़ों फैंस चौंक गए हैं। फैंस बोल रहे हैं कि आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी ने टोटका आजमा लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि यह नाम बदलने का टोटका आरसीबी के लिए ट्रॉफी ला पाता है या फिर नहीं। बता दें कि पहले आरसीबी का पूरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर था, जिसे बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु कर दिया गया है। बैंगलोर की टीम अब बैंगलुरु की टीम बन गई है। फ्रेंचाइजी ने यह फैसला अनबॉक्सिंग इवेंट के दौरान लिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिवील करने से पहले ही लीक हो गई RCB की नई जर्सी! विराट और सिराज की तस्वीर वायरल
नई जर्सी भी हुई रिवील
आज यानी 19 मार्च को बैंगलुरु में आरसीबी ने अनबॉक्सिंग इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से लेकर कप्तान फॉफ ड्यू प्लेसिस भी उपस्थित रहे। इसी इवेंट में आरसीबी की नई जर्सी भी रिवील की गई है। इस बार की जर्सी भी पहले से काफी अलग है। आरसीबी का लोगो बदल दिया गया है। पहले जर्सी में ऊपर का पार्ट लाल रंग का था, लेकिन अब वह नीला रंग का कर दिया गया है। यह देखने में पहले से अधिक आकर्षक हो गया है। इसी इवेंट में आरसीबी ने अपनी टीम का नाम बदलने का भी फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में खत्म हो सकता है DRS! उनकी जगह लेगा SRS, जानें यह कैसे करेगा काम
आरसीबी के फैंस मांगे एक और ट्रॉफी
आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम स्टेडियम में होने वाला है। इसको लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। आरसीबी की वुमेंस टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 में ट्रॉफी जीतकर आरसीबी फैंस को ट्रॉफी का स्वाद चखा दिया है। लेकिन फैंस अभी भी पूरी तरह से खुश नहीं हैं। फैंस अब विराट कोहली को ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रिवील करने से पहले ही लीक हो गई RCB की नई जर्सी! विराट और सिराज की तस्वीर वायरल
आरसीबी की टीम साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है। विराट कोहली भी 2008 से ही टीम के हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी कोहली के नाम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं हो सका है। ऐसे में फैंस कोहली से पहली ट्रॉफी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या आरसीबी की मेंस टीम भी पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहती है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
24 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines