Ravindra Jadeja: IPL 2024 के 18वें मुकाबले में शु्क्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। SRH की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 12 गेंदों पर 37 रन की तूफारी पारी खेली। दूसरी ओर CSK की हार का कारण उनकी धीमी बल्लेबाजी रही।
जडेजा को 1 सीजन के मिलते 16 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे महंगा खिलाड़ी ही टीम के लिए विलेन बना हुआ है। 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान भी बनाया गया था। हालांकि, खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी वापस ले ली गई थी, लेकिन वह अब भी फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। जडेजा IPL 2024 में अपने दाम के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं।
धीमी बल्लेबाजी कर रहे जडेजा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में रवींद्र जडेजा 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। अहम समय में बल्लेबाजी करने आए जडेजा को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, ताकि चेन्नई बड़ा स्कोर खड़ा कर सके। हालांकि, जडेजा ने 4 चौकों की मदद से 23 गेंदों पर सिर्फ 31 रन बनाए। ऐसे में CSK सिर्फ 165 रन ही बना सकी और हैदराबाद ने आसानी से टारगेट चेज कर लिया। गेंदबाजी में भी जडेजा कोई खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 30 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए।
IPL 2024 में जडेजा का प्रदर्शन
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच में जडेजा ने 17 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी वह महंगे साबित हुए थे। 10.8 की इकॉनमी से उन्होंने 4 ओवर में 43 रन लुटा दिए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 विकेट चटकाया था। गुजरात जायंट्स के खिलाफ ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 7 रन बनाए थे और कोई भी विकेट नहीं झटका था। इसके अलावा RCB के खिलाफ पहले मैच में जडेजा ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। हालांकि, वह किफायती रहे थे और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सूर्यकुमार यादव के आते ही कहां गायब हो गए हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कैंप से नदारद हुए कप्तान
ये भी पढ़ें: शिवम दुबे का प्रदर्शन देख टेंशन में आए ये 3 खिलाड़ी! T20 WC टीम से कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
8 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
8 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
9 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
9 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
9 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
10 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
10 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
11 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
11 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines