IPL 2024 RR vs LSG: आईपीएल 2024 में 24 मार्च यानी आज पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू के अलावा राजस्थान के लिए रियान पराग ने भी कमाल की पारी खेली है। रियान पराग ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली।
संजू ने खेली शानदार पारी
इस मैच में राज्सथान के दो जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर आए कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 3 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिे 194 रनों का लक्ष्य रख पाई है। संजू के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 24, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली।
वहीं लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहसिन खान और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपने गेंदबाजों से जिस तरह की उम्मीद की थी वे उस हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर पाए। हालांकि अब देखना होगा बल्लेबाजी में लखनऊ के खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं। लखनऊ के बल्लेबाजों का सामना राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे धाकड़ गेंदबाजों से होने वाला है।
ये भी पढ़ें- RCB vs PBKS Head To Head: बेंगलुरु को पहली जीत की तलाश, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान; जाने आंकड़े
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की तलाश खत्म, मिल गया विकेटकीपर बल्लेबाज!
ये भी पढ़ें;- GT vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहीं कप्तानी की तरफ तो नहीं था इशारा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
9 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines