SRH vs KKR First Qualifier: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे स्थान के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई। अब आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले में अगर आरसीबी राजस्थान को हरा देती है, तो बेंगलुरु सीधा क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी। ऐसे में इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि बेंगलुरु की क्वालीफायर 2 में किससे भिड़ंत होती है। इसका फैसला आज के मैच में हो जाएगा। आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम हारेगी, वह दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। चलिए बताते हैं आज आरसीबी किसकी हार के लिए दुआ करेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘यहां से RCB को रोकना बेहद मुश्किल’, CSK के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी का बड़ा बयान
हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड
पहला क्वालीफायर केकेआर और एसआरएच के बीच खेला जाना है। इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, जो टीम हारेगी वह क्वालीफायर 2 खेलेगी। दूसरी ओर एलिमिनेटर मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह भी क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी। ऐसे में आज बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद की हार के लिए दुआ करेगी। हैदराबाद ने भले ही बेंगलुरु को आईपीएल 2016 के फाइनल में मात दे दी थी, लेकिन फिर भी बेंगलुरु का हैदराबाद के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड अधिक खराब नहीं है। आरसीबी और हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 11 मैच आरसीबी के नाम रहा है, जबकि 13 मुकाबले हैदराबाद के नाम रहा है।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH Qualifier 1: फैंस के पास टिकट खरीदने का आखिरी मौका, BCCI ने ऑनलाइन बुक करने का दिया प्रोसेस
कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड
दूसरी ओर आरसीबी और केकेआर के बीच अभी तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 14 मुकाबले बेंगलुरु के नाम रहे हैं, जबकि 20 मुकाबले कोलकाता ने जीते हैं। इससे साफ है कि कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहद खराब है। अगर आज के मैच में कोलकाता हार जाता है, तो बेंगलुरु को क्वालीफायर 2 में कोलकाता का सामना करना पड़ेगा, जो कि आरसीबी के लिए आसान नहीं होगा। दूसरी ओर आरसीबी को इस सीजन भी केकेआर के खिलाफ दोनों मैचों में हार मिली है, जबकि बेंगलुरु ने हैदराबाद को दूसरा मुकाबला हराया था। ऐसे में आरसीबी के लिए क्वालीफायर 2 में हैदराबाद को हराना आसान होगा। इस कारण से आज बेंगलुरु दुआ करेगी कि कैसे भी आज हैदराबाद की हार हो जाए।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
27 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
48 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
59 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines