IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ है। फैंस को लंबे समय से क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट का इंतजार था। आईपीएल की खास बात है कि अभी सिर्फ 3 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन अभी से ही पॉइंट्स टेबल में उठापटक शुरू हो गया है। अभी तक के हुए मुकाबले में 3 टीमों को हर नसीब हुई है, जबकि 3 टीमों को जीत हाथ लगी है। चलिए हम आपको बताते हैं 3 मैचों के बाद कैसी दिखती है आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल। अभी टॉप पर कौन सी टीम विराजमान है, जबकि आखिरी पायदान पर किसका नंबर लगा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान ने चल दी बड़ी चाल, संन्यास के बाद वापस आएगा पूर्व स्टार
कोलकाता को रोमांचक मैच में मिली जीत
आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सीएसके ने कमाल का खेल दिखाया और आरसीबी को चारों खाने चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, इस मैच में दिल्ली को शिकस्त खानी पड़ी थी। इसके अलावा तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच जरूरत से अधिक रोमांचक हो गया, जिसका अंजाम आखिरी गेंद पर निकल सका। इन 3 रोमांचक मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का रोमांच भी काफी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की हार पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, टीम मैनेजमेंट पर लगा दिया गंभीर आरोप
आरसीबी की खराब किस्मत
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई ने आरसीबी को हराकर यह मुकाम हासिल की है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स की टीम है। पंजाब ने दिल्ली को हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर अपनी जगह बना ली है। वहीं, तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काबिज है। कोलकाता ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया और तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं प्वाइंट्स टेबल में सबसे खराब स्थिति रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बनी हुई है। आरसीबी इस समय प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था, इस कारण से बेंगलुरु आखिरी पायदान पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024, KKR vs SRH: कोलकाता का विजयी आगाज, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 4 रन से हराया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
5 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
46 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines