IPL 2024 Phase 2 Schedule: आईपीएल 2024 का पहला फेज 22 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण के लिए 7 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी किया गया है। इसके बाद टूर्नामेंट कब और कहां होगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसका प्रमुख कारण है लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन। शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब आईपीएल चेयरमैन का भी बयान आया है। ऐसी अटकलें लग रही थीं कि दूसरा फेज यूएई में हो सकता है। मगर चेयरमैन अरुण धूमल ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है। उनके अलावा क्रिकबज ने बताया कि जय शाह ने भी कंफर्म कर दिया है कि यूएई में आईपीएल नहीं होगा।
जय शाह का स्पष्ट जवाब
आईपीएल चेयरमैन ने जहां लोकसभा चुनावों की तारीखें घोषित होने के बाद फिर अपनी बात को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ कॉन्टैक्ट में हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि टूर्नामेंट भारत में ही हो। अभी फिलहाल शेड्यूल सामने नहीं आया है। आगे देखना होगा कि कब शेड्यूल जारी होता है। दूसरी तरफ क्रिकबज ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से लिखा है कि आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में नहीं होगा। उनके बयान को क्रिकबज ने कोट करते हुए लिखा,’नहीं यह बाहर नहीं होगा।’
रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आई थीं कि कुछ आईपीएल टीमों ने चुनावों के कारण मैचों को रिलोकेट करने यानी स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं यह भी कहा जा रहा था कि बीसीसीआई के मेंबर्स इसके दूसरे हाफ को यूएई में करवाने की सोच रहे हैं। मगर जय शाह के इस बयान से सभी अटकलों पर विराम लग गया है। इससे भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है।
पहले 21 मैचों की तारीखों का ऐलान
शनिवार को इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तारीखे घोषित कर दी हैं। चुनाव सात फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक होगा। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके बाद उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। अभी तक पहले 21 मैचों की ही तारीखें सामने आई हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘किसी और के लिए उसे बाहर क्यों किया?’ ईशान किशन को मिला विश्व चैंपियन खिलाड़ी का सपोर्ट
यह भी पढ़ें- क्या T20 World Cup की तारीख और शेड्यूल में बदलाव? क्यों खड़ा हुआ बड़ा कंफ्यूजन
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines