SRH vs PBKS Star Player Will Be Captain: आईपीएल 2024 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19 मई को खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए भले ही यह मुकाबला मायने नहीं रखता है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को अपने नाम करने के लिए जान की बाजी लगा देगी। अगर एसआरएच इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहती है, तो वह अंकतालिका में दूसरी स्थान पर पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें:- RCB Vs CSK: पहले मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को दी थी मात, फाफ के पास हिसाब चुकता करने का मौका
स्टार खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
अंकतालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है। लेकिन अगर कल हैदराबाद यह मुकाबला जीत जाता है, तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में हैदराबाद की दृष्टिकोण से यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी ना ही तो शिखर धवन करेंगे और ना ही सैम करन करेंगे। बल्कि इस मैच में टीम की कमान युवा खिलाड़ी जितेश शर्मा को सौंपी गई है। बता दें कि शिखर धवन लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं, इस कारण से वह कई मुकाबले से बाहर हैं। धवन की अनुपस्थिति में सैम करन को टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन नेशनल ड्यूटी के कारण सैम भी अपने देश लौट चुके हैं। ऐसे में टीम की कप्तानी जितेश शर्मा करेंगे। जितेश शर्मा पंजाब किंग्स के 16वें कप्तान बनेंगे।
पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
युवराज सिंह- 29 मैच
कुमार संगाकारा- 13 मैच
महेला जयवर्धने- 1 मैच
एडम गिलक्रिस्ट- 34 मैच
डेविड हसी- 12 मैच
जॉर्ज बेली- 35 मैच
वीरेंद्र सहवाग- 1 मैच
डेविड मिलर- 6 मैच
मुरली विजय- 8 मैच
ग्लेन मैक्सवेल- 14 मैच
रविचंद्रन अश्विन- 28 मैच
केएल राहुल- 27 मैच
मयंक अग्रवाल- 14 मैच
शिखर धवन- 17 मैच
सैम करन- 11 मैच
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
34 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
54 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines