IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड मुल्लांपुर पर खेला जाएगा। दोनों टीमों को अभी तक इस सीजन 2-2 जीत ही मिली है जबकि 4-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं रोहित के लिए ये मैच खास है इस मैच में रोहित एक नया कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं।
रोहित बनाएंगे नया कीर्तिमान
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज आईपीएल में अपना 250वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं। जिसके बाद रोहित आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने किया था। धोनी आईपीएल में 250 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
अभी तक धोनी आईपीएल में 256 मुकाबले खेल रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कप्तानी में अपनी-अपनी टीम को 5-5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। अब एमएस धोनी सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में तो वहीं रोहित, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 249 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 6472 रन दर्ज है। आईपीएल में रोहित का बेस्ट स्कोर 109 रन नाबाद है। इसके अलावा आईपीएल 2024 में भी रोहित कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक रोहित 6 मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं। रोहित ने सीएसके खिलाफ पिछले मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाया था। हालांकि मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत नहीं पाई थी लेकिन रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘धोनी अमेरिका आ रहे हैं..’ रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग को लेकर कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ये अनकैप्ड खिलाड़ी कराएगा मोहम्मद सिराज की छुट्टी, IPL में मचा रहा धमाल
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
58 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines