IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को मुंबई ने 9 रनों से जीत लिया। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी सीजन की तीसरी जीत पाकर काफी खुश दिखे। वहीं फैंस का मानना है कि टीम के कुछ खिलाड़ी अभी भी पांड्या से नाखुश नजर आते हैं। जिसका एक नजारा मैच के दौरान देखने को मिला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गेंदबाज ने हार्दिक को किया नजरअंदाज
जब मुंबई इंडियंस की तरफ से आकाश मधवाल गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने फील्डिंग बदलने को लेकर रोहित शर्मा से सलाह ली। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या भी वहां आए लेकिन आकाश ने उनकी तरफ देखा तक नहीं बल्कि आकाश रोहित से फील्डिंग को लेकर बातचीत करते दिखे।
हालांकि हार्दिक भी आकाश को बोलते हुए दिखे लेकिन गेंदबाज ने अपने कप्तान की तरफ देखा तक नहीं। मैच के दौरान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
मुंबई को मिली सीजन की तीसरी जीत
पंजाब और मुंबई के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। मैच में मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 36 रनों की पारी खेली।
वहीं 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रनों पर ढेर हो गई थी। एक बार फिर से पंजाब का टॉप बल्लेबाजी ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। टीम के टॉप-4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने 2 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे ने 3-3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया से इन 5 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: मुंबई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दीपक चाहर की चोट पर स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया अपडेट, जानिए कब वापसी करेगा तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
16 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines