IPL 2024 Navjot Singh Sidhu: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब बेहद कम समय बचा हुआ है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। वहीं अब आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री होने वाली है। नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के दौरान एक नई भूमिका में दिखाई देंगे।
नवजोत सिद्धू करेंगे कमेंटरी
आईपीएल 2024 सीजन-17 के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंटरी करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पॉलिटिशियन नवजोत सिंह सिद्धू को साइन किया है। बता दें, साल 2014 में नवजोत ने कमेंटरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। मौजूदा समय में नवजोत सिद्धू कांग्रेस पार्टी का हिस्सा है, वहीं अब सिद्धू आईपीएल 2024 में कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे।
राजनीति में जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कमेंटरी करना छोड़ दिया था। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि भविष्य में सिद्धू कभी न कभी फिर से कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे। जो अब होने वाला है। सिद्धू अब आईपीएल 2024 के लिए कमेंटरी टीम के सितारों से भरे समूह में शामिल हो गए हैं। जिसमें हर्षा भोगले, निक नाइट, मैथ्यू हेडन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, जैक्स कैलिस, केविन पीटरसन और अन्य शामिल हैं।
ऐसा रहा नवजोत सिंह सिद्धू का क्रिकेट करियर
नवजोत सिंह सिद्धू टीम इंडिया के 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले थे। 51 टेस्ट मैच के दौरान सिद्धू ने 3202 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 15 अर्धशतक निकले थे। वहीं 136 वनडे मैचों में सिद्धू ने 4413 रन बनाए थे। वनडे में सिद्धू ने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा की धाकड़ एंट्री, हार्दिक का उड़ा मजाक; फिर से हो गए ट्रोल
ये भी पढ़ें:- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में फिर नजरअंदाज अय्यर-किशन, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines