IPL 2024 Mumbai Indians 2 Players Ignored: आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अभी तक बुरा हाल देखने को मिला है। टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। वहीं इस सीजन पहली बार कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या को भारी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। वहीं टीम का कॉम्बिनेशन भी अभी तक बन नहीं पा रहा है। पिछले सीजन बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले दो खिलाड़ी अभी तक इस सीजन नजर नहीं आए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के बिना टीम का मध्यक्रम और कमजोर हो गया है। नमन धीर को मौके मिले लेकिन कुछ खास वह कर नहीं पाए।
इन खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उसमें अहम योगदान दिया था बल्ले से नेहाल वढेरा ने और गेंद से आकाश मधवाल ने। मौजूदा सीजन में जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ हैं और अगर आकाश व बुमराह की जोड़ी उतरती है तो कमाल कर सकती है। मगर पिछले दोनों मुकाबलों में इन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला। साथ ही पिछले सीजन नई गेंद से अर्जुन तेंदुलकर ने भी प्रभावित किया था, उनको भी अभी तक मौका नहीं मिल पाया है।
कैसा रहा था IPL 2023 में प्रदर्शन?
आईपीएल 2023 यानी पिछले सीजन नेहाल वढेरा और आकाश मधवाल दोनों ने कमाल किया था। मधवाल ने गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट झटके थे। उनका बेस्ट था 5 रन देकर 5 विकेट। उनकी यॉर्कर गेंदों ने बुमराह की याद दिला दी थी। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज वढेरा ने खूब धूम मचाई थी। उन्होंने 14 मैचों में दो अर्धशतक समेत 241 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 145 से अधिक और औसत तकरीबन 27 का था। उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और कई मौकों पर मैच फिनिश किया था।
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में पहली बार सोमवार को अपने घर पर वानखेड़े में खेलने उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम का मुकाबला है और इस मैच में टीम को अगर जीत नहीं मिली तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या जीतोड़ कोशिश करेंगे। ऐसे में वह किन 11 खिलाड़ियों को मौका देते हैं यह देखना भी काफी अहम होगा। इस मैच में वढेरा और मधवाल की एंट्री होती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, गेराल्ड कोएट्जी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।
यह भी पढ़ें- MI vs RR Dream 11 Predictions: इन खिलाड़ियों को करें टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: क्या 9 साल बाद लौटेगा ये भारतीय खिलाड़ी? मोहम्मद शमी की ले सकता है जगह
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
29 mins agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
38 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines