Mumbai Indians Qualification Scenario: आईपीएल 2024 का आखिरी दौर जारी है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल हुई है। इस जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को अभी तक बरकरार रखा है। मुंबई इस सीजन अभी तक कुल 12 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल कर सकी है। 8 मुकाबले में हार मिलने के बाद भी मुंबई अभी तक प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंबई अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इसलिए मुंबई के फैंस को हताश होने की जरूरत नहीं है। चलिए हम आपको इसका पूरा समीकरण समझाते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अंकतालिका में छिड़ चुकी है भीषण जंग, DC से लेकर MI तक… सभी टीमें रेस में
‘ये 3 टीमें आसानी से कर जाएगी क्वालीफाई’
मुंबई को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सबसे पहले तो अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। मुंबई अगले दोनों मुकाबले अपने नाम कर कुल 6 मैच जीत चुकी होगी। 6 जीत के साथ मुंबई प्लेऑफ में चौथी पोजीशन के लिए क्वालीफाई कर सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स 8-8 मुकाबले जीत चुकी है। इस समीकरण के हिसाब से ये दोनों टीमें पहले ही क्वालीफाई कर जाएगी। आईपीएल 2024 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह इस आईपीएल सीजन का 7वां मैच जीत लेगी। ऐसे में 7 जीत के साथ लखनऊ या फिर हैदराबाद भी क्वालीफाई कर लेगी। एक पोजीशन अभी भी खाली है। अब एक बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई और टीम 7 मुकाबले नहीं जीत सके।
ये भी पढ़ें:- युवराज सिंह ने रोहित शर्मा की इंग्लिश का बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
मुंबई को चाहिए सीएसके का साथ
मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने या फिर बाहर करने में सबसे बड़ा योगदान चेन्नई सुपर किंग्स का रहेगा। सीएसके इस सीजन अभी तक कुल 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। अगर सीएसके एक भी मैच जीत जाती है, तो वह 7 जीत के साथ मुंबई की अधिकतम जीत संख्या से आगे निकल जाएगी। ऐसे में मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए सीएसके को तीनों मैच हारने होंगे। इसके अलावा भी एक बात का ध्यान रखना होगा कि कल हैदराबाद और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम हारेगी, वह एक भी मुकाबला नहीं जीत सके। अगर कल की हारने वाली टीम एक भी मैच जीत जाती है, तो भी वह मुंबई की अधिकतम जीत से आगे निकल जाएगी। ऐसे में मुंबई अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए भाग्य का बहुत साथ चाहिए।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines