IPL 2024: फैंस की बढ़ी टेंशन, मैच के बाद लंगड़ाते दिखे धोनी; CSK ने शेयर किया Video

IPL 2024 MS Dhoni Injury CSK New Video: एमएस धोनी पिछले सीजन अपने घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। इस सीजन एक बार फिर से उनके पैर में दिक्कत देखने को मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद उनका लंगड़ाते हुए वीडियो सामने आया है।

IPL 2024 MS Dhoni Injury CSK New Video Ice Pack on Leg Thala Limping Chennai Super Kings

MS Dhoni Ice Pack on Leg Thala Limping

IPL 2024 MS Dhoni Injury: आईपीएल 2024 की शुरुआत से एक दिन पहले एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इससे काफी थाला फैंस विचलित हो गए थे कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है? वहीं पिछले सीजन धोनी लगातार अपने घुटने की समस्या से जूझते दिखे थे। कई बार उन्हें आइस पैक बांधे देखा गया। फिर सीजन के बाद उन्होंने मुंबई में सर्जरी भी करवाई। अब इस सीजन धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उतरे और काफी फिट भी लग रहे थे। मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा दिखा जिससे सीएसके और फैंस की टेंशन बढ़ गईं।

विज्ञापन

सीएसके के वीडियो से फैंस की बढ़ी टेंशन

दरअसल सीएसके ने खुद ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और उसमें लिखा कि फैंस के लिए गिफ्ट जैसा उन्होंने (धोनी ने) कहा था। लेकिन इस वीडियो में जो धोनी की क्लिप दिखी उससे फैंस चिंतित हो सकते हैं। धोनी जब मैदान से बाहर जा रहे हैं तो वह लंगड़ाते दिख रहे हैं। साफ पता चल रहा है कि उनके पैर में कोई समस्या है। इतना ही नहीं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ऐसी भी आई हैं कि जब धोनी ग्राउंड स्टाफ के साथ क्लिक करवा रहे थे तो उनके पांव पर आइस पैक लगा हुआ था।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किया फैंस को खुश

एमएस धोनी ने रविवार को विशाखापट्टनम में फैंस को अपनी बल्लेबाजी से काफी एंटरटेन किया। वह तीसरे मैच में इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे। मैच सीएसके जरूर नहीं जीती लेकिन 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर धोनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस पारी में उन्होंने चार चौके और तीन शानदार छक्के भी लगाए। इस पारी में उन्होंंने 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्हें मैच के बाद पॉवर स्ट्राइकर का अवॉर्ड भी मिला।

विज्ञापन

हो सकता है आखिरी सीजन…

एमएस धोनी के फैसलों का वैसे तो कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। मगर उनकी उम्र अब 42 साल हो गई है। साल 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था। तब से साल में सिर्फ एक बार वह आईपीएल में दिखते हैं। पिछले सीजन से उनका शरीर भी जवाब देता दिख रहा है। हालांकि, उनके जज्बे में कोई कमी नहीं है। पिछले मैच में उनका कैच कोई नहीं भूल सकता है। लेकिन उनका कप्तानी छोड़ना, उम्र का बढ़ना और शरीर की दिक्कतें इस ओर इशारा कर रही हैं कि यह उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ