IPL 2024: आखिर धोनी क्यों 2-3 ओवर ही बल्लेबाजी करने आते हैं? CSK कोच ने बताया सच
Author: Vishal Pundir
Apr 23, 2024 05:47 PM IST
IPL 2024: आईपीएल 2024 में इस बार महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। हालांकि धोनी सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को गाइड करते रहते हैं। धोनी के फैंस उनकी बल्लेबाजी आने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं हालांकि इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में फैंस को धोनी की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अब पिछले कुछ मैचों से धोनी न सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे है बल्कि 4 या 5 गेंदों पर ही चौके-छक्के जड़कर मैच का रूख बदलकर फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
वहीं अब फैंस चाहते है कि धोनी मैच में थोड़ा ऊपर के नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जिससे फैंस ज्यादा देर तक धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं। लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सच बताया है कि आखिर क्यों धोनी महज 2-3 ओवर रहने के बाद ही बल्लेबाजी करने आते हैं?
CSK के कोच ने बताई बड़ी वजह
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं गेंदबाजी की खूब पिटाई हो रही है। मुंबई के खिलाफ धोनी ने आखिरी ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या की 4 गेंदों पर 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ धोनी ने 9 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके बाद से फैंस चाहते है कि धोनी पहले बल्लेबाजी करने आए जिससे ज्यादा समय तक फैंस धोनी को देख सके।
वहीं अब सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि हर कोई चाहता है धोनी लंबे समय तक क्रीज पर रहे। लेकिन उनके लिए उतना समय ही सही है क्योंकि हमें पूरे टूर्नामेंट में उनकी जरुरत है। टीम को उनके 2-3 ओवर के कैमियो की जरुरत है। धोनी उस स्थान पर कमाल कर रहे हैं। वो स्थान उनके लिए ही बना है। टीम को एक अच्छी स्थिति में लाने के लिए इस समय वो काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: दिनेश कार्तिक को WC स्क्वॉड में जगह देना कितना सही, जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहले खुद बाहर होगी… फिर इन 5 टीमों का भी पत्ता काट सकती है RCB
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines