IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान को लेकर CEO ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही है हालांकि आईपीएल 2024 में तो एमएस धोनी ही सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। अब धोनी के बाद सीएसके के अगले कप्तान को लेकर टीम के सीईओ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

IPL 2024 ms dhoni Chennai Super Kings captain

IPL 2024 ms dhoni Chennai Super Kings captain Image Credit: Social Media

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। एमएस धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ गए हैं। अक्सर फैंस के मन में ये सवाल उठता है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा? अब इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बड़ा खुलासा करते हुए अगले कप्तान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

CSK के नए कप्तान पर सीईओ ने तोड़ी चुप्पी

चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान को लेकर टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि इस बात का निर्णय खुद कोच और कप्तान को लेने दें। जब वो निर्णय लेंगे तब ही मैं आपकों ज्यादा जानकारी दे पाऊंगा। कप्तान और कोच इस बात का फैसला लेकर हमें निर्देश देंगे। तब तक हमें चुप रहना चाहिए और इस पर ज्यादा सवाल नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन

बता दें, एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 में सीएसके की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौपी थी। जिसके बाद इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था जिसके बाद सीजन के बचे कुछ मैचों में फिर से धोनी ने सीएसके की कप्तानी की थी। वहीं आईपीएल 2023 में एक बार फिर एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन

सीएसके और आरसीबी के बीच होगा आईपीएल 2024 का पहला मैच

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 22 मार्च से करेगी। सीएसके का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा। बता दें, आईपीएल 2023 के बाद धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन बाद में धोनी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था और फैंस को खुशी देते हुए एक आईपीएल सीजन और खेलने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

पिछले सीजन में एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई और अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। अब धोनी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं। धोनी अपनी कप्तानी में अभी तक सीएसके को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ