IPL 2024 Gujarat Titans Problems Rashid Khan Fitness: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस इन दिनों बड़ी मुसीबत में पड़ गई है। पहले टीम के चैंपियन कप्तान और टीम को लगातार दो फाइनल में पहुंचाने वाले हार्दिक पांड्या ने टीम का साथ छोड़ दिया। उसके बाद अब मोहम्मद शमी आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के एक और बड़े खिलाड़ी राशिद खान की फिटनेस भी टीम के लिए चिंता बन गई है। राशिद ने भी शमी की तरह ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। शमी अब बाहर हो गए हैं और राशिद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
राशिद खान को क्या हुआ?
आपको बता दें कि राशिद खान ने वर्ल्ड कप के बाद अपने बैक की सर्जरी करवाई थी। उसके बाद वह भारत और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेले हैं। वहीं दुनियाभर की टी20 लीग खेलने वाले राशिद खान ने उसके बाद से एक भी टी20 लीग नहीं खेली है। मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग से भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। अगर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जरा सा भी उनकी फिटनेस पर शक होता है तो टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से उन्हें आईपीएल से दूर रखा जा सकता है। अभी तक हालांकि, इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।
नूर अहमद पर भी बवाल
राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान के ही एक और स्पिन गेंदबाज नूर अहमद पर भी बवाल चल रहा है। उन्हें हाल ही में यूएई की टी20 लीग आईएलटी20 से बैन कर दिया गया था। हालांकि, आईपीएल में वह खेलते नजर आ सकते हैं अगर वह फिट रहते हैं तो। लेकिन गुजरात की टीम में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है। केन विलियम्सन भी पिछले सीजन बाहर हो गए थे। अब इस साल देखना होगा कि उनका टीम के अंदर क्या रोल होता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस
मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर
मोहम्मद शमी अब आईपीएल के पूरे सीजन से लगभग बाहर हो गए हैं। अभी गुजरात टाइटंस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी दे दी है। अब शमी टीम के साथ नहीं हैं और ऐसे में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण निश्चित ही कमजोर हो गया है। अब पेस अटैक की जिम्मेदारी आ जाएगी उमेश यादव और मोहित शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियम्सन, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, आर साई किशोर, राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, मोहित शर्मा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद शमी (पूरे सीजन से बाहर)।
यह भी देखें:- Mohammad Shami IPL 2024 और Team India से हमेशा के लिए बाहर! इंडिया छोड़ UK जाएंगे!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines